सीवर समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त हुए सख्त

-मुख्य चौराहे एवं आंतरिक गलियों में भी सीवर सफाई हुई शुरु

गाजियाबाद। नगर निगम सीमा अंतर्गत तेजी से सीवर समस्या के समाधान पर कार्यवाही चल रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा सीवर सफाई की मॉनिटरिंग करने के लिए संबंधित निगम अधिकारियों को आदेशित किया है। जिसके क्रम में महाप्रबंधक जल, अन्य टीम वार्डों में विशेष ध्यान देते हुए तेजी से सीवर सफाई का कार्य करा रहे है। उपकरणों के माध्यम से वाबैग कंपनी की टीम वार्ड के मुख्य चौराहे एवं आंतरिक गलियों में भी सीवर सफाई का कार्य तेजी से हो रहा है। नगर निगम के महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया वर्तमान में शहर की सीवर, मैंन हॉल सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

जिसकी मॉनिटरिंग भी संबंध टीम द्वारा लगातार की जा रही है। प्रतिदिन की रिपोर्ट नगर आयुक्त के समक्ष भी प्रस्तुत की जा रही है। वार्डों में चल रही सीवर सफाई की देखरेख की जा रही है। सफाई करने वालों को भी पुरी सेफ्टी से कार्य हो, सुरक्षा की दृष्टि से कार्य करें इस पर जोर दिया जा रहा है। क्षेत्रीय पार्षदों से भी लगातार समन्वय कार्यों को किया जा रहा है। जिसमें पार्षद वार्ड संख्या 96 नेहरू नगर अजीत निगम, वार्ड संख्या 18 राजापुर पार्षद शशि सिंह, वार्ड संख्या 94 सूर्य नगर कृष्ण मोहन खेमाका पार्षद, पार्षद विनय कुमार चौधरी वार्ड 68 बृज विहार, वार्ड संख्या 37 रवि भाटी पार्षद भोपुरा कुटी, वार्ड 82 पार्षद किरण देवी, वार्ड 97 पार्षद भगवान अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में सीवर सफाई कराई गई।