गाजियाबाद। नववर्ष-2025 के आगमन पर बुधवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) में नववर्ष समारोह मनाया गया। जीडीए परिसर में जहां सुबह 10 बजे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने चाय व कॉपी का सेवन किया। वहीं, जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने सचिव व अन्य अधिकारियों के साथ जीडीए लोगो की बने हुए सेल्फी प्वाइंट पर फोटो भी खिंचवाई। इसके बाद जीडीए सभागार में जीडीए उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने नववर्ष के अवसर पर अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ एक विशेष बैठक कर समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जीडीए के वरिष्ठ अधिकारियों,कर्मचारियों आदि ने भाग लिया।
जीडीए उपाध्यक्ष ने बैठक के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आहवान किया कि इस नववर्ष में सभी ओर अधिक मेहनत और समर्पण भाव के साथ काम करें। जीडीए उपाध्यक्ष को नववर्ष समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा उनके विचार प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान सभी ने अपने विचार प्रकट किए। बैठक के दौरान जीडीए उपाध्यक्ष ने बीते वर्ष 2024 में जीडीए द्वारा किए गए कार्यों से सीखते हुए आगामी वर्ष-2025 के लिए योजनाओं और प्राथमिकताओं पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ चर्चा की।
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद शहर को ओर अधिक विकसित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जीडीए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। बैठक के बाद नववर्ष समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर जीडीए की सफलताओं और आगामी योजनाओं के लिए शुभकामनाएं भी दी। जीडीए उपाध्यक्ष ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
















