भाजपा स्थापना दिवस पर वरिष्ठों का किया सम्मान, मयंक गोयल ने सरदार एस.पी. सिंह के आवास पर लहराया भाजपा का ध्वज

-भाजपा की परंपरा में वरिष्ठों का सम्मान सर्वोपरि: मयंक गोयल

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने भाजपा के संस्कारों को जीवंत करते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की। वे अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एस.पी. सिंह के आवास पर पहुँचे। यहाँ उन्होंने भाजपा का ध्वज आवास पर लगवाकर संगठन के प्रति निष्ठा और वरिष्ठों के प्रति सम्मान का अद्भुत उदाहरण पेश किया। इस अवसर पर सरदार एस. पी. सिंह ने मयंक गोयल को श्री दरबार साहिब का चित्र, छोटे साहिबज़ादों की शहादत पर आधारित पुस्तक, दस गुरुओं का जीवन परिचय और सरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया।

मयंक गोयल ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जहाँ वरिष्ठों का मार्गदर्शन और उनका सम्मान हमारी परंपरा है। हमें समाज के हर वर्ग से जुड़े रहकर, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश आज नए आयाम छू रहा है और पार्टी की जड़ें आम जनता से जुड़ी हुई हैं। इस गरिमामयी अवसर पर पार्टी के अनेक प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे जिनमें रविन्दर सिंह जौली, हरप्रीत सिंह जग्गी, इ$कबाल सिंह सोढ़ी, मनजीत सिंह सेठी, गगन सिंह अरोड़ा, ज्ञानी राजिन्दर सिंह, अमित गुप्ता, आमोद कालरा, बाबी त्यागी, गुंजन शर्मा, अमित त्यागी, गौरव चोपड़ा, कुलदीप त्यागी, अश्विनी शर्मा, पंकज भारद्वाज, संदीप कुमार, मनीष मित्तल और सुधीर त्यागी शामिल थे।