राधाकृष्णन लाइन में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

-कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब हम अपने जीवन और व्यवहार में करें इसे धारण: पार्षद

गाजियाबाद। कौशांबी स्थित राधाकृष्णन लाइन में बुधवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कथावाचक बाल व्यास आयुष शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद कुसुम गोयल, पूर्व पार्षद डॉ मनोज गोयल उपस्थित रहे। कथा का आयोजन 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया जाएगा। जिसका समय 2 बजे से 5:30 बजे तक होगा। पार्षद कुसुम मनोज गोयल ने कार्यक्रम में आए श्रद्धालुओं से कहा कि श्रीमद्भागवत कथा, ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है। इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है, इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।

उन्होंने कहा कि कथा की सार्थकता तभी सिद्ध होती है, जब इसे हम अपने जीवन और व्यवहार में धारण करें। श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक व आध्यात्मिक विकास होता है। इस अवसर पर कौशांबी प्लॉट एरिया के अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव, महामंत्री चंद्र प्रकाश, जीडी शर्मा, मंजू शर्मा, मनीष मकोडिया, पदमचंद गर्ग, राम मडिया, नीता भार्गव, रजनी, रीना मिगलानी, शीला सपना, डिंपल, रिचा, रितु वर्मा, वंदना चावला, सविता वर्मा, विभा गुप्ता, रितु बटेजा, पिंकी, ज्योति तलवार, उर्मिल छाबड़ा सहित क्षेत्र के अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।