• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Friday, June 5, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद शिक्षक प्रतिनिधि मंडल ने उप शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन

शिक्षक प्रतिनिधि मंडल ने उप शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन

August 23, 2025

-प्रशिक्षण अवधि और परीक्षाओं के टकराव पर जताई चिंता, समय में बदलाव की मांग

उदय भूमि संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने जिले के शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शनिवार को उप शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. अनुज त्यागी ने प्रशिक्षण अवधि और इसके प्रभावों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जिले में शिक्षकों का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें से एक प्रशिक्षण डाइट मुरादनगर पर और दूसरा एफएलएन प्रशिक्षण बीआरसी कार्यालयों पर आयोजित हो रहा है। डॉ. त्यागी ने बताया कि डाइट पर आयोजित प्रशिक्षण का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक (7 घंटे) और एफएलएन प्रशिक्षण का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक (8 घंटे) तय किया गया है। उन्होंने कहा कि यह समय आवासीय प्रशिक्षण की स्थिति में तो उपयुक्त हो सकता है, लेकिन गैर-आवासीय स्थिति में यह अवधि बेहद असुविधाजनक साबित हो रही है। उमस भरी गर्मी में लगातार कई घंटों तक प्रशिक्षण करने से शिक्षकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

प्रतिनिधियों ने यह भी अवगत कराया कि प्रशिक्षण कक्ष छोटे और उमस भरे हैं तथा बैठने के लिए उपलब्ध कुर्सियां भी आरामदायक नहीं हैं। ऐसे में लंबे समय तक लगातार प्रशिक्षण लेना शिक्षकों के लिए और भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। संघ ने मांग की कि प्रशिक्षण का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रखा जाए, ताकि शिक्षकों को राहत मिल सके। यदि पाठ्यक्रम की आवश्यकता हो तो पाँच दिन के स्थान पर प्रशिक्षण अवधि को छह दिन तक बढ़ाया जा सकता है। इससे प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर भी असर नहीं पड़ेगा और शिक्षकों को सुविधाजनक माहौल मिल सकेगा। डॉ. अनुज त्यागी ने ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया कि 25 अगस्त से जिले के विद्यालयों में सत्र परीक्षाओं का आयोजन होना है।

ऐसे समय में प्रशिक्षण और परीक्षाओं का कार्यक्रम एक साथ चलने से शिक्षकों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा और परीक्षाओं के सुचारू संचालन में भी बाधा आ सकती है। इसलिए संघ ने मांग की कि सत्र परीक्षा वाले सप्ताह में प्रशिक्षण कार्यक्रम न कराकर इसे आगे बढ़ाया जाए। ज्ञापन सौंपने के बाद डाइट प्राचार्य ने शिक्षक प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव और शैक्षिक महासंघ के जिला मंत्री कनक सिंह त्यागी भी मौजूद रहे।

  • TAGS
  • Deputy Education Director
  • Ghaziabad Hindi News
  • ghaziabad khabar
  • Ghaziabad Latest News
  • Ghaziabad News Today
  • Ghaziabad Reactions
  • Ghaziabad Reporting
  • Ghaziabad Viral News
  • Provincial Vice President Dr Anuj Tyagi
  • submitted a memorandum
  • teachers' delegation
  • Uttar Pradesh Primary Teachers Association
Previous articleसाहिबाबाद को मिली बड़ी सौगात: ग्रीन म्युनिसिपल बॉन्ड प्रोजेक्ट से औद्योगिक इकाइयों को मिल रही है स्वच्छ जलापूर्ति
Next articleरोज बेल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

आबकारी दुकानों के आवंटन में अब नहीं चलेगी सिफारिश! उत्तर प्रदेश में आज से शुरू हुई पारदर्शी ई-लॉटरी व्यवस्था

आग से सुरक्षा का पाठ: नगर निगम मुख्यालय में फायर मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन के गुर

गोसेवा केवल आस्था नहीं, संवेदनशील प्रशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है: धर्मपाल

गाज़ियाबाद

आग से सुरक्षा का पाठ: नगर निगम मुख्यालय में फायर मॉक...

गोसेवा केवल आस्था नहीं, संवेदनशील प्रशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक...

कौशांबी की ट्रैफिक समस्याओं पर फूटा जनाक्रोश, भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

दोस्ती, ईर्ष्या और साजिश का खौफनाक अंत: पैरा चैंपियन चिराग की...

50 हजार का इनामी कातिल असद एनकाउंटर में ढेर, सूर्या हत्याकांड...

गाजियाबाद में ममता हुई शर्मसार: मां बोली परेशान करती थी इसलिए...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi