उत्तर प्रदेश सरकार श्रमिक हितों के लिए कटिबद्ध: अनिल राजभर

-ईमानदारी से श्रमिकों को योजनाओं को लाभ पहुंचाए अधिकारी
-आनुतोश के रूप में 3 लाभार्थियों को 1809625, बाल श्रमिक विद्या योजना के 5 लाभार्थियों को 51600 रुपये के चेक किए वितरित

गाजियाबाद। प्रदेश सरकार श्रमिकों के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। श्रमिकों के लिए विभिन्न लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इसका लाभार्थियों को लाभ मिल रहा है। यह बातेंं रविवार को लोहिया नगर स्थित यूफेरिया बैंक्वेट हॉल में आयोजित श्रम प्रकोष्ठ सम्मेलन में प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहीं। श्रम प्रकोष्ठ सम्मेलन में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने श्रम विभाग द्वारा बुलंदशहर के सिकन्द्राबाद ग्राम कौन्दू में निर्मित कराए गए अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6,7,9 में पढ़ने वाले श्रमिकों के 18 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत आनुतोष के रूप में 3 लाभार्थियों को 1809625 रुपए के चेक प्रदान किए। दिवंगत किशान सिंह भंडारी की पत्नी अनीता भंडारी को 2 लाख रुपए का एक्स ग्रेशिया का चेक प्रदान किया।

बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत 5 लाभार्थियों को 51,600 रुपए के चेक प्रदान किए। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के 5 लाभार्थियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र भी दिए। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन का श्रम प्रकोष्ठ महानगर संयोजक भीम शर्मा ने संचालन किया। श्रमिक लाभार्थी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि श्रमिकों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंंने श्रमिकों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। मौके पर लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए।

इस दौरान संजय कांत शर्मा,विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र भारद्वाज,उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्रा, अपर श्रम आयुक्त गौतम बुद्ध नगर सरजूराम शर्मा, सहायक श्रम आयुक्त वीरेंद्र कुमार, सहायक श्रम आयुक्त हापुड़ सर्वेश कुमारी, सहायक श्रम आयुक्त बुलंदशहर डॉ. पल्लवी अग्रवाल,श्रम प्रवर्तन अधिकारी संदीप कुमार सिंह, डॉ. रूपाली, हंसराज, रीना, जितेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, विजयपाल सोनकर आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा के श्रम प्रकोष्ठ से वैभव पाराशर,सुखबीर सिंह,भोपाल सिंह, ममता झा,श्रवण कुमार शर्मा,जितेंद्र,हरीश शर्मा,महेंद्र शुक्ला,कुनाल शर्मा,नैम सिंह, सचिन गर्ग,शिवम शर्मा,मनोज,विनोद रामेश्वर दयाल,वंदना पांडेय आदि उपस्थित रहे।