-कैबिनेट मंत्री ने टीम के साथ श्रीट्रान कंपनी का किया निरीक्षण
-सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए जिले में कवायद शुरू
गाजियाबाद। सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए अब जिले में भी कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय टीम के साथ श्रीट्रान कंपनी का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए दक्षिण भारत के राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है। उन्होंने श्रीट्रान कंपनी के परिसर में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साहिबाबाद साईट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीट्रान इंडिया लिमिटेड कंपनी परिसर का निरीक्षण करने के लिए कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय पहुंचे थे।
उन्होंने निरीक्षण के कंपनी के पुर्नउत्थान के लिए निर्देश दिए। जिसमें ऐलिसीना द्वारा सेंटर फॉर एक्सीलेंस एवं एडवांस पैकेजिंग सेमीकंडक्टर स्थापिपत किए जाने के लिए एलिसीना द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन को लेकर चर्चा की।कैबिनेट मंत्री ने श्रीट्रान कंपनी के परिसर में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए विस्तृत प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश को दक्षिण भारत के राज्यों की तुलना में सेमीकंडक्टर इण्डस्ट्री के लिए एक अग्रणी राज्य बनाने के लिए संकल्प लिया गया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स आईएएस अधिकारी रवि रंजन एंव एलिसीना के निदेशक एवं तकनीकी विशेषज्ञों की मौजूदगी में निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि युवाओं के उज्जवल भविष्य एंव रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे।

















