-अधिकारियों ने बना रखा है रोस्टर जारी रहेगा शहर का विकास
-15वें वित्त के अलावा निगम निधि से भी वार्डों में तेजी से शुरू हो रहे कार्य: विक्रमादित्य सिंह मलिक
गाजियाबाद। शहर के विकास को लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक विशेष ध्यान दे रहे है। 15 वे वित्त के कार्य तेजी से चल रहे हैं। वार्ड कोट के कार्य भी प्रारंभ कर दिए गए हैं जिनका उद्घाटन का कार्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम के पांचो जोन के अंतर्गत निर्माण विभाग ने कार्य करने के लिए रोस्टर तैयार किया हुआ है, जिसके अनुसार पार्षदों के दिए हुए प्रस्तावों पर कार्य चल रहा है। मोहन नगर जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 38 अर्थला में 190 मीटर इंटरलॉकिंग का कार्य 3 लाख 60 हजार, वार्ड संख्या 5 गगन विहार में 7 लाख 36 हजार, वार्ड संख्या 10 डीएलएफ कॉलोनी में 480 वर्ग मीटर कार्य 8 लाख 92 हजार, वार्ड संख्या 20 भोपुरा में 7 लाख 80, वार्ड संख्या 29 कुटी भोपुरा में 7 लाख 52 हजार, वार्ड संख्या 34 शहीद नगर में 7 लाख 80, वार्ड संख्या 60 में श्याम पार्क में 8 लाख 50 हजार लागत से कार्य चल रहे हैं। जो कि निगम निधि के अंतर्गत कराई जा रहे हैं।

कवि नगर जोन अंतर्गत वार्ड संख्या 24 में लगभग 19 लाख की लागत से 200 मी गली में इंटरलॉकिंग व नाली का कार्य चल रहा है, वार्ड संख्या 47 महिंद्रा एंक्लेव में 14 लाख की लागत से 130 मी गली का निर्माण कार्य चल रहा है, इसी प्रकार अन्य वार्डों में भी इंटरलॉकिंग टाइल नाली पुलिया व अन्य आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं। वसुंधरा जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 68 ब्रिज बिहार में 10 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है, वार्ड संख्या 57 मकनपुर में 7 लाख की लागत से कार्य चल रहा है। वार्ड संख्या 89 शौचालय की मरम्मत का कार्य चल रहा है, वार्ड संख्या 72 वार्ड संख्या 77 में इंटरलॉकिंग का कार्य लगभग 10 से 12 लाख की लागत में चल रहा है। अन्य आवश्यक कार्य वसुंधरा जोन के अंतर्गत निगम निधि से कराए जा रहे हैं। सिटी जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 11 नंदग्राम में 18 लाख का कार्य इंटरलॉकिंग किया जा रहा है, वार्ड संख्या 31 में 6 लाख की लागत से नाली का कार्य चल रहा है।
वार्ड संख्या 17 घुकना में 2 लाख की लागत से नाली मरम्मत का कार्य चल रहा है, वार्ड संख्या 96 में 7 लाख 80000 से नेहरू नगर की आंतरिक गलियों में कार्य चल रहा है। विजयनगर जोन के अंतर्गत वार्ड संख्या 1 में 15 वे वित्त से 350 मीटर नाल 31 लाख 56 हजार की लागत से बनाया जा रहा है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 51 में 58 लाख की लागत से नाले का कार्य चल रहा है, वार्ड संख्या 35 अकबरपुर बहरामपुर में निगम निधि से आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। वार्ड संख्या 25 रु ब्लॉक सेक्टर 9 में इंटरलॉकिंग में नाली मरम्मत का कार्य चल रहा है जिसकी लागत लगभग 30 लाख है।
आवश्यकता अनुसार आए हुए प्रस्तावों को ध्यान में रखते हुए रोस्टर के क्रम में मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों में भी निर्माण कार्य को तेजी से कराया जा रहा है। जिसमें क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा कार्यों का उद्घाटन भी कराया गया। उसी के साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान निर्माण विभाग रख रहा है। समय-समय पर क्षेत्रीय पार्षद भी कार्यों का निरीक्षण ले रहे हैं। शहर में क्रमबद्ध तरीके से विकास कार्यों को कराया जा रहा है, निगम निधि से कराया जाए रहे कार्यों को देखकर क्षेत्रीय निवासियों द्वारा नगर निगम टीम का धन्यवाद जताया। नगर आयुक्त ने बताया शहर में लगातार निर्माण कार्य जारी रहेंगे। जिसके लिए मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी व टीम के द्वारा समस्त कार्यवाही कराई जा रही है।