आईटीएस मोहन नगर में आईआईटी कानपुर के तत्वाधान में वर्चुअल लैब कार्यशाला का आयोजन

-आईटीएस छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर: आरपी चड्ढा
-कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों को वर्चुअल लैब की उपयोगिता की सुमन त्रिपाठी ने दी जानकारी

गाजियाबाद। मोहन नगर स्थित आईटीएस में आईआईटी कानपुर के तत्वाधान में सोमवार को बीसीए के छात्र-छात्राओ के लिए एक दिवसीय वर्चुअल लैब कार्यशाला का आयोजन किया गया। आईटीएस मोहन नगर द्वारा राष्टीय शिक्षा नीति 2020 के नवीन पाठ्यक्रम में वर्चुअल लैब को पाठ्यक्रम में सम्मिलित करने के लिए आईआईटी कानपुर के साथ समझौता किया गया है। इस कार्यशाला के मुख्या वक्ता आईआईटी कानपुर के सुमन त्रिपाठी तथा विनय कुमार त्रिपाठी थे।


चेयरमैन आरपी चड्ढा एवं वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने प्रसन्नता व्यक्त की और अपने सन्देश में कहा की आईटीएस छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है एवं समय-समय पर ऐसे आयोजन छात्रों के लिए उपयोगी साबित होंगे।आईटी तथा स्नातक विभाग के निदेशक डॉ सुनील कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओ को वर्चुअल लैब की उपयोगिता तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया।

सुमन त्रिपाठी ने कार्यशाला में उपस्थित विद्यार्थियों को वर्चुअल लैब की उपयोगिता के विषय में बताया। उन्होंने बताया की वर्चुअल लैब छात्रों के प्रयोगशाला कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से एक आभासी शिक्षण और सीखने से माहौल को संदर्भित करता है। विनय कुमार त्रिपाठी ने अपने व्याख्यान के दौरान यह भी बताया की वर्चुअल लैब उयोगकर्ताओ को 3डी बहुउपयोगकर्ता दुनिया में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान या जीव विज्ञान जैसे शैक्षिक क्षेत्रों में प्रयोग करने की अनुमति देगा।

जहां उपयोगकर्ता को सिम्युलेटर के दूवारा दर्शया जाता है और उन्हें एअक वास्त्विक और उनको सीखने के लिए कुशलतापूर्वक अनुकरण करने के लिए सेवाओं पैर संचार और सहयोग की की विस्तृत श्रृंखला पेशकश की जाती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं एवं समस्त संकाय सदस्य उपस्थित थे।