गाजियाबाद। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को को ध्यान में रखकर शासन के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बड़ा फैसला लिया है। रात्रि कफ्र्यू की समय अवधि में बढ़ोत्तरी कर दी गई है। अब प्रत्येक दिन रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कफ्र्यू की अवधि लागू होगी। डीएम ने कहा है कि जनपद के सभी नागरिक कोरोना को दृष्टिगत रखकर नाइट कफ्र्यू के नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध जिला प्रशासन कड़ी कार्यवाही करेगा। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय द्वारा बड़ा निर्णय लेकर नाइट कफ्र्यू की अवधि में बढ़ोतरी की गई है। आज से नाइट कफ्र्यू का समय रात्रि 8 से सुबह 7 बजे तक रहेगा। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने सभी जनपद वासियों का आह्वान कर कहा है कि खुद को कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नाइट कफ्र्यू के नियमों का अक्षर से पालन सुनिश्चित करें, जिनके द्वारा नाइट कफ्र्यू के नियमों का उल्लंघन किया जाएगा, उनके विरूद्ध जिला प्रशासन की ओर से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
















