गाजियाबाद। किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म मामले में 10 साल से फरार चल रहे 25 हजार रूपए इनामी को घंटाघर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपनी पहचान छुपाकर विभिन्न राज्यों में रह रहा था। घंटाघर कोतवाली में घटना का खुलासा करते हुए एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने सीओ द्वितीय अवनीश कुमार की मौजूदगी में बताया कि घंटाघर कोतवाली एसएचओ अमित कुमार, ईमाज जैदी, सर्विलांस प्रभारी नरेन्द्र सिंह की टीम ने 25 हजार इनामी आरोपी मुर्शीद उर्फ रिहान पुत्र सफीर निवासी पारस मनी पुर्णिया बिहार को पुर्णिया बिहार से गिरफ्तार किया गया। एसपी सिटी प्रथम ने बताया वर्ष 2012 में थाना खोड़ा कॉलोनी इंदिरापुरम में किराये के मकान में रहता था। वहीं मकानों में रंग-रोगन एवं पॉलिसी का कार्य करता था। कार्य के दौरान काम करने वाली एक व्यक्ति की नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथी अख्तर के साथ मिलकर उसका अपहरण कर बिहार ले गया था। वहां जाकर दोनों ने मिलकर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद छोड़कर भाग गये थे। इस मामले में आरोपी के साथी अख्तर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद मुख्य आरोपी पुलिस से बचने के लिण् अपनी पहचान छुपाकर महाराष्ट्र, हैदराबाद एवं बिहार आदि जगह पर रहा था। आरोपी पूर्व में बिहार से मारपीट एवं रंगदारी मामले में जेल भी जा चुका है।
















