-ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री ने भू-माफिया की भी खोली कलई
देहरादून। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। देवभूमि उत्तराखंड में ब्राह्मण समाज के कल्याण के लिए ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की जरूरत पर जोर दिया गया। इसके अलावा भू-माफिया की कारगुजारी से सीएम को अवगत कराया गया। वहां भू-माफिया का वर्चस्व निरंतर बढ़ रहा है। भू-माफिया के आतंक से फौजी परिवार भी अछुते नहीं हैं। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा देशभर में ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र ने अब देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। 
मिश्र ने धामी को मुख्यमंत्री बनने पर पटका पहना कर बधाई दी। इस दरम्यान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि के साथ-साथ फौजियों की भूमि है।
यह भी पढ़े : नेपाल के प्रधानमंत्री देउवा से तरूण मिश्र की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के प्रत्येक परिवार का एक सदस्य फौजी है। तरूण मिश्र ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को अवगत कराया कि पूर्व में उत्तराखंड का एक परिवार उनसे मिला था। संबंध परिवार के 7 सदस्य सेना में हैं, जिसमें से 6 सदस्यों को गौरव विशिष्ट सेवा पदक मिल चुका है। इसके बावजूद फौजी परिवार की भूमि पर कुछ भू-माफिया ने अवैध कब्जा कर लिया था। संबंधित परिवार ने भूमि को कब्जा मुक्त कराने के अथक प्रयास किए, मगर उन्हें कोई सफलता नहीं मिल पाई। तरूण मिश्र ने त्रिवेंद्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री रहते समय इस समस्या से अवगत कराया था।
यह भी पढ़े : नेपाल में ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए प्रयास
रावत ने उचित कार्रवाई के आदेश भी दिए थे। तब मालूम पड़ा था कि उत्तराखंड में भू-माफिया ने 3 एकड़ सरकारी भूमि पर भी अवैध कब्जा कर रखा है। इस भूमि पर बारातघर आदि का निर्माण कर रखा है। ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरूण मिश्र ने उत्तराखंड में भू-माफिया के बढ़ते वर्चस्व से भी मौजूदा मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भू-माफिया सरकार बदलने का इंतजार कर रहे हैं ताकि कांग्रेस के सत्ता में आने पर वह अपनी मनमानी को जारी रख सकें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन सभी मुद्दों पर चर्चा के उपरांत उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
















