भाजपा महामंत्री ने खुद माना अधिकारी नही उठाते है लोगों के फोन

-सोशल मीडिया पर बनी चर्चा का केंद्र

गाजियाबाद। जहां जिले के आला अफसर दावा कर रहे है कि जरूरतमंदों को बेड,आक्सीजन,एम्बुलेंस आदि की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है,ठीक दूसरी तरफ केंद्र एवं प्रदेश की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी बीजेपी की महानगर कमेटी के महामंत्री पप्पू पहलवान के द्वारा सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट खासी चर्चा का पहलू बनी हुई है। एक पोस्ट को देखा जाए तो उसमें उल्लेख किया कि डीएम साहब आपके अधीनस्थ अधिकारी फोन नहीं उठा रहे है। जबकि दूसरी पोस्ट में उन्होने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथलेश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भ्रष्ट व्यक्ति को कोरोना का नोडल अधिकारी बना दिया गया। आरोप है कि डॉ मिथलेश बीमार एवं जरूरत मंद को बेड उपलब्ध कराने के नाम पर रूपए लेते है। उनकी मांग है कि इस जैसे लापरवाह एवं भ्रष्ट अधिकारी को पद से तुरंत हटाया जाए। बीजेपी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा तथा महामंत्री पप्पू पहलवान एक दूसरे के पूरक है। जब बीजेपी के महानगर कमेटी के महामंत्री सोशल मीडिया पर इस तरह का मुददा उठा रहे है तो धरातल पर क्या हालात होंगे। वह खुद व खुद महसूस किया जा सकता है। अधिकारियों की तैनाती से पहले सरकार के द्वारा ऐसी क्या खूबी देख ली गई कि जो महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दे दी गई। क्या एडीएम, क्या सिटी मजिस्टे्रट अथवा अधिकांश अधिकारियों को लेकर यही शिकायतें जबरदस्त तौर पर है कि कोई अधिकारी जनता का टेलीफोन नहीं उठा रहा है, बल्कि पार्षदों की भी यही शिकायतें बनी हुई है।