विकास के लिए भाजपा जरूरी: अजीत पाल त्यागी

-भाजपा प्रत्याशी का गांव कैथवाड़ी में हुआ भव्य स्वागत

गाजियाबाद। मुरादनगर देहात मंडल के गांव शहजादपुर का कड़ा, बंदीपुर ,फिरोजपुर, कैथवाड़ी में शुक्रवार को विधायक अजीत पाल त्यागी ने डोर टू डोर चुनावी प्रचार किया। विधायक जीके साथ ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश चंद्र त्यागी, किसान नेता राहुल चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता रहे। गांव के कैथवाडी में विधायक अजीत पाल त्यागी का फूल मालाओं व ढोल नगाड़े के साथ में भव्य और शानदार स्वागत किया। ग्राम प्रधान विपिन कुमार ने विधायक व प्रमुख साहब को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंच की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी ठाकुर ओमवीर सिंह ने की। बुथ के अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी अंकुर तोमर ने बताया कि हमारे बूथ पर अब तक के इतिहास में भाजपा कभी भी हारी नहीं है और ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ही गई है। इतिहास को दोहराते हुए हम फिर एक बार अपने बूथ पर कमल के निशान पर बटन दबाकर अजीत पाल त्यागी को विजई बनाएंगे और मुख्यमंत्री योगी के हाथों को मजबूत करेंगे। मुरादनगर विधायक प्रत्याशी अजीतपाल त्यागी ने कहा उत्तर प्रदेश का विकास और प्रदेश की 24 करोड़ जनता को सुरक्षा देना और उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए भाजपा जरूरी है। खुशहाली के लिए विकास जरूरी है। भाजपा सरकार ने क्षेत्र में जो विकास कार्य किए है, वह किसी सरकार ने नही किए। पूर्व की सरकार विकास के नाम पर सिर्फ राजनीति करती थी। मगर भाजपा सरकार विकास करती है। आज विकास की लहर गांव-गांव और प्रदेश की जनता के घर-घर पहुंच रहा है। इसलिए अगर क्षेत्र का विकास करना है तो भाजपा को फिर लाना होगा। तभी विकास संभव है। इस मौके पर ओमवीर सिंह , गोपाल सिंह, प्रमोद सिंह, नरेश पाल सिंह, सोमपाल सिंह, अजय सिंह, विनीत राजपूत, योगेश राजपूत, दीपक शर्मा, कृष्णपाल सिंह, कृपाल सिंह, तारीफ सिंह, रतन सिंह, देवदत्त ठाकुर, रामपाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।