पूर्वांचल समाज ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष का अभिनंदन किया
गाजियाबाद। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में व्यापारी खुशहाल और सुरक्षित हुआ है। पूर्व की सपा और बसपा सरकार के कार्यकाल में व्यापारी सहित सर्वसमाज के लोग अपराधियों की वजह से दहशत में रहते थे। यह बातें सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा ने पूर्वांचल समाज द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा हर खेत को उन्नतशील बीज, उर्वरक व पानी उपलब्ध कराना और किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाना उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसानों को अपनी फसलों की कटाई के लिये सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया।
देश में कृषि निवेशों पर किसानों को देय अनुदान डीबीटी के माध्यम से भुगतान करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य बना है। पूर्व आईएएस और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा ने कहा कि आईएएस और नेता दोनों ही जनसेवक हैं। आईएएस भी जनता की सेवा के लिए होते हैं और राजनेता भी। किसान तो व्यापारी की आत्मा है और किसान व व्यापारी का चोली-दामन का साथ है और कहा कि नए कृषि कानूनों का विरोध किसान नहीं कर रहे हैं यह तो केवल विपक्षी दलों की साजिश है। इस दौरान चंद्रशेखर सिंह, अमन शर्मा, एसपी सिंह, कुसुम सिंह, पार्षद अर्चना सिंह, पार्षद विभा देवी, पार्षद सुजीत गिरी, रामबाबू सिंह, केएन सिंह, केके सिंह, सतीश सिंह, प्रियरंजन सिंह, ठाकुर अश्वनी सिंह, सिंपी सिंह, सभासद खोदा केएन झा, दिलीप गुप्ता, संजय सिंह, टीके दूबे समेत सैकड़ो लोगों ने संयुक्त रूप से पूर्व आईएएस और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा को फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया।
















