26/11 की 12वीं बरसी पर शहीदों को व्यापारियों ने दी श्रृद्धांजलि

गाजियाबाद। मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए हमले में आतंकवादियों से मुकाबले के दौरान शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों को गुरूवार को राष्ट्रीय व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापाारियों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। उनका बलिदान स्मृति और इतिहास से कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। आज हम 26/11 हमले की 12वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रमतेराम रोड पर प्रमोद गुप्ता की अध्यक्षता व सुरेश गुप्ता के संचालन में संपन्न हुई बैठक में मुंबई हमले के शहीदों को नमन करते व श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में केंद्र सरकार से खरीदी गई नावों का बेहतर रख रखाव करने की मांग की गई तथा मनी लाडरिंग नेटवर्क को पूरी तरीके से समाप्त करने को कहा गया। बैठक में राष्ट्रीय व्यपार मंडल ने खुफिया व जांच एजेंसी के नेटवर्क को मजबूत करके निगरानी तन्त्र को दुरुस्त करनेकी सरकार से मांग की। पंडि़त अशोक भारतीय ने कहा कि इन हमलों में आतंकियों का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को कोटि-कोटि नमन। यह राष्ट्र आपकी वीरता और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा। भारत उन घावों को नहीं भूल सकता। आज भारत नई नीतियों के साथ आतंकवाद से लड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्कैनर लगाने, चीन व पाकिस्तान को भारत की सीमा की तरफ नजर न रखने की चेतावनी देने को भी कहा गया। बैठक में कोरोना महामारी से जागृत करते हुए सभी से सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सैनिटाइजर का पालन करने की अपील करते हुए देश को लॉकडाउन से बचाने की प्रार्थना की गई। बैठक में हरीश वर्मा, वीरेंद्र कंडेरे, अकबर खान, कुणाल चिटकारा, रिजवान, दीपक चिटकारा आदि उपस्थित थे।