विधिक साक्षरता के लिए कैमकुस कॉलेज ने किया जागरूकता कार्यक्रम

-कानून सबके लिए समान, जानकारी हर एक व्यक्ति को होना जरूरी: जितेंद्र कुमार सिन्हा

गाजियाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद एवं कैमकुस लॉ कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में आज़ादी के अमृत महोत्सव पर आज मोरटा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैमकुस लॉ कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। भागीरथ सेवा संस्थान और समाज कल्याण विभाग के सहयोग से कार्यक्रम में नशामुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जितेंद्र कुमार सिन्हा ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश थे। श्रीमती रीता सिंह अपर जिला न्यायाधीश गाजियाबाद, कमल सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजियाबाद, संदीप चौधरी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अमर जीत सिंह समाज कल्याण अधिकारी, विपिन कुमार अपर जिला अधिकारी नगर और विकास चंद्रा जिला प्रोबेशन अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। भागीरथ सेवा संस्थान के निदेशक अमिताभ सुकुल ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिला जज ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के सभी नागरिकों के लिए न्याय को सुगम बनाने के लिए आमजन में विधिक साक्षरता फैलाना है। क्योंकि जिस तरह दिनचर्या के लिए तथा जरूरी है उसी प्रकार न्याय का अधिकार पाने के लिए विधिक साक्षरता भी अत्यंत जरूरी है। आमजन को शासन की विभिन्ना योजनाओं से लाभ प्रदान करने एवं न्याय प्राप्त करने के लिए कानून बने हैं। कानून की जानकारी हर एक व्यक्ति को होना चाहिये। आमजन में उसी की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं नशा मुक्त भारत अभियान के बारे में जिला समाज कल्याण अधिकारी अमरजीत सिंह ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही एक ऐसा हथियार है जिसके बल पर नशाखोरी से जंग जीती जा सकती है।