जीडीए के 7 इंजीनियरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव

गाजियाबाद। जीडीए में तैनात अवर अभियंता के पद से प्रमोशन होने के बाद सहायक अभियंता समेत 7 इंजीनियरों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए है। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। जीडीए सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि अधिशासी अभियंता विपिन कुमार अभियंत्रण जोन-7 का कार्य प्रभारी बनाया गया, वहीं,अधीक्षण अभियंता एसके सिन्हा पूर्व की तरह अभियंत्रण जोन-8 का कार्य प्रभारी के रूप में देखेंगे। अधिशासी अभियंता मानवेंद्र सिंह पूर्व में अभियंत्रण जोन-4 के कार्यों के साथ-साथ प्रभारी अभियंत्रण जोन-2 का कार्य देखेंगे,जीडीए प्रवर्तन जोन-2 के प्रभारी सहायक अभियंता अजय कुमार वर्मा इसके साथ अभियंत्रण जोन-2 का कार्य भी देखेंगे,अवर अभियंता से प्रोन्नत होकर सहायक अभियंता बने संतप्रसाद जायसवाल मास्टर प्लान में सहायक अभियंता,प्रोन्नत हुए सहायक अभियंता संजय मेहरोत्रा और सहायक अभियंता राजीव कुमार शर्मा अभियंत्रण जोन-3 में सहायक अभियंता का कार्य देखेंगे। इनके अलावा प्रोन्नत हुए सहायक अभियंता अशोक कुमार सिंह अभियंत्रण जोन-5 में सहायक अभियंता का कार्य सम्पादित करेंगे। इन सभी अभियंत्रण जोन की फाइलें अधीक्षण अभियंता एसके सिन्हा के माध्यम से चीफ इंजीनियर विवेकानंद सिंह को भेजी जाएगी।