स्वच्छता सर्वेक्षण 2023: ट्रिपल आर मुहिम में गाजियाबाद नगर निगम की नंबर वन परफॉर्मेंस

मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर’ अभियान जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए बना मददगार

गाजियाबाद। मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर के अंतर्गत ट्रिपल आर की मुहिम नगर निगम द्वारा चलाई जा रही है। जिसकी सराहना उत्तर प्रदेश के साथ-साथ भारत में भी हो रही है। नगर आयुक्त डॉ. नितिन गौड़ के निर्देशानुसार शहर में ट्रिपल-आर (रिसाइकल, रिड्यूस, रीयूज) का अभियान वृहद स्तर पर चलाया जा रहा ह। पांच स्थाई तथा 40 अस्थाई केंद्र बनाए गए हैं। जिस पर नगर निगम की टीम द्वारा जोरो से कार्यवाही की जा रही है। एसबीएम के नोडल अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश के क्रम में ट्रिपल आर की शुरुआत की गई।

जिसमें ऐसी वस्तुएं जो उपयोगी नहीं है। उन्होंने कहा इन केंद्रों में नागरिक अपने घरों में उपयोग योग्य कपड़े, पुरानी किताबें और स्टेशनरी, खिलौने, फर्नीचर, जूते, बैग और इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि जैसे अतिरिक्त सामान जमा कर सकते हैं। उनके मुताबिक शहरवासियों को घर में अतिरिक्त सामान निपटाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, उक्त केंद्र उनकी सुविधा के लिए काफी फायदेमंद साबित होगे। वहीं कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इन केंद्रों में एकत्रित सामान को अपनी जरूरत के हिसाब से ले जा सकता है।

नगर निगम टीम द्वारा अभियान वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि ट्रिपल आर में गाजियाबाद नगर निगम नंबर वन चल रहा है। पोर्टल पर चल रही कार्यवाही की पूरी जानकारी डाली जाती है। जिसके अनुसार गाजियाबाद नगर निगम नंबर वन दिखाया जा रहा है, जोकि सराहनीय है। जिसकी प्रशंसा नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने खुद ट्वीट करके की। महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ के निर्देश के क्रम में शहर के पांचों जोनों में सफाई को लेकर तेजी से कार्य चल रहा है।

ट्रिपल आर के अंतर्गत कचरा निस्तारण का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें माननीय क्षेत्रीय पार्षदों का भी विशेष सहयोग निगम को प्राप्त हो रहा है। 5 जून तक उक्त कार्यक्रम जन जागरूकता के लिए चलाया जाएगा। आवासन और शहरी मामलों के मंत्री, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सचिव मनोज जोशी तथा ज्वाइंट सेक्रेट्री रूपा मिश्रा द्वारा नगर निगम द्वारा ट्रिपल आर के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की, साथ ही वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए।