निगम ने आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा महोत्सव मनाया

गाजियाबाद। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर निगम ने शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा महोत्सव मनाया। नगर निगम मुख्यालय के अलावा सभी जोनल कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान देशभक्ति का रंग देखने को मिला। नगर निगम ने शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी चोरा महोत्सव को सम्मिलित रूप से मनाया। नगर निगम मुख्यालय के अलावा सिटी, कविनगर, विजय नगर, मोहन नगर एवं वसुंधरा जोन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर निगम मुख्यालय सभागार में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर की मौजूदगी में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, शिवपूजन यादव, अरूण कुमार, डॉ. अनुज कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मिथिलेश कुमार, डॉ. संजीव सिन्हा, जलकल महाप्रबंधक योगेश श्रीवास्तव आदि अधिकारियों एवं कर्मचारियों और पार्षदों की उपस्थिति में वंदेमातरम गान करते हुए महोत्सव मनाया गया। नगर आयुक्त महेंद्र सिंह ने कहा कि नगर निगम के सभी पांचों जोनल कार्यालयों में जोनल प्रभारियों द्वारा महोत्सव पर वंदेमातरम गान किया गया। शहर के सभी सरकारी कार्यालयों के अलावा स्कूलों में आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा महोत्सव को सम्मिलित रूप से मेरठ क्रांति पर्व के रूप में मनाया गया। नगर निगम द्वारा भी पर्व को मनाया गया। वंदे मातरम गायन के साथ देशभक्ति गीत का आयोजन किया गया। इस दौरान निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।