गाजियाबाद। शहर में अवारा पशुओं का साम्राज्य कायम है। इसके हमले से आए दिन राहगीर जख्मी होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस गंभीर स्थित को देखकर क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल ने क्षेत्र में आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया है। पार्षद मनोज गोयल ने कहा कौशांबी में कहीं ना कहीं आवारा पशु घूमते दिखाई देते हैं, आसपास के लोग दूध निकाल कर उन्हें गंदा खाने के लिए छोड़ देते हैं। पशु अधिनियम के तहत वैसे तो अपराध है, लेकिन छोटी मानसिकता होने के कारण यह लोग यह कार्य कर रहे हैं।
उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहां कि जब भी कोई आवारा पशु घूमते दिखाई दे, उसकी फोटो एवं स्थान की जानकारी दें। अभियान के तहत कुछ आवारा पशुओं को नगर निगम की गाड़ी से उठाए गए। क्षेत्री पार्र्षद के इस कार्य से जहां कौशांबी क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहें आवारा पशुओं को सही स्थान पर पहुंचाया जा सकेंगा, साथ ही इन पशुओं के कारण सड़को पर हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी।
















