पार्षद ने किया सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का शुभांरभ

15 वर्ष बाद शुरू हुआ सड़क एवं नाली निर्माण कार्य शुरू

गाजियाबाद। प्रह्लाद गढ़ी क्षेत्र में सड़क पर पूरे साल जलजमाव होने की वजह से अक्सर लोगों दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। घरों से अधिक पानी निकलने के साथ ही नाली भी ओवर फ्लो करती हैं। इससे सड़क पर लगातार पानी जमा रहता है। लेकिन अब प्रह्लाद गढी क्षेत्र अपनी एक अलग पहचान बनाने जा रहा है। बरसात के दिनों में जो सड़क पानी से भर जाता था उसमें बुधवार को इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य शुरू हो रहा है। दरअसल, प्रह्लाद गढ़ी क्षेत्र में जिस तेजी से विकास शुरू हुआ है, उसके पीछे नगर निगम वार्ड-36 पार्षद अरविन्द चौधरी (चिन्टू) के अथक प्रयास का विजन काम कर रहा है। पार्षद की सोच क्षेत्र को आदर्श बनाने की है जिसके लिए वे क्षेत्रवासियों को निरंतर प्रेरित करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे है। दरसल पिछले 15 वर्षो से प्रह्लाद गढी क्षेत्र में सड़क और नाली की हालत काफी दयनीय थी।

जिस कारण बरसात के मौसम में नाली का पानी सड़क एवं घरों में घुस जाता था। सड़क पर हो रहे गड्ढे से लोग चोटिल भी हो जाते थे। लेकिन क्षेत्रीय पार्षद के अथक प्रयास के चलते प्रहद गढी में विकास की लहर दौड गई है। वार्ड-36 के निगम पार्षद अरविंद चौधरी चिन्टू ने अपनी पार्षद निधि से 10 लाख रूपए इस योजना में पास कराया और बुधवार को प्रह्लाद गढ़ी गली नंबर-2, बिमला देवी व रतन लाल गली में जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पड़ी नाली निर्माण कार्य शुरू कराया। पार्षद ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर कार्य का शिलांयस किया। पार्षद अरविन्द चौधरी (चिन्टू) ने बताया कि इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा सड़को का निर्माण होगा और अंदर सभी नालियों का निर्माण होगा, ताकि बरसात में जलभराव की स्तिथि उत्पन्न न हो। निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्र के लोगों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पार्षद अरविंद चौधरी चिन्टू को विकास पुरुष के नाम से संबोधित किया और माला पहनाकर स्वागत किया। पार्षद ने कहा कि 15 वर्षो से जर्जर अवस्था मे पड़े सड़क और नाली का निर्माण आखिर शुरू हो गया। इससे गाँव प्रह्लादगढ़ी में रहने वाले सेकड़ो लोगों को लाभ मिलेगा और इससे जलभराव की समस्या भी खत्म हो जाएगी। इस दौरान समाजसेवी डॉक्टर प्रवीण कुमार,विमला देवी,नंदा देवी ,नीरज जाट, शिवकुमार, प्रमोद जाटव, रविंदर, कुलदीप, राहुल बेनीवाल जयंती व भीम आदि उपस्थित रहे।