मुख्यमंत्री के जन्मदिन व पर्यावरण दिवस पर पार्षद मनोज गोयल ने रोपित किए पौधे

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदिनाथ के जन्मदिन पर तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शनिवार को वार्ड-72 पार्षद मनोज गोयल ने कौशांबी ए और बी ब्लॉक के पार्क में वृक्षारोपण किया। पार्षद मनोज गोयल ने कहा पर्यावरण शुद्ध रखने व धरती को हरा भरा रखने के लिए पौधारोपण बेहद जरुरी है। बढ़ते पर्यावरण असंतुलन व तापमान को रोकने के लिए पौधारोपण अवश्य करे। भारतीय संस्कृति में वृक्षों का महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे देश में अनेक ऐसे त्योहार है, जिनमें वृक्षों की पूजा होती है। व्यवसायीकरण के चलते पेड़ों के अंधाधुंध कटान के कारण तापमान बढ़ रहा है। इसका असर यह है कि प्राकृतिक आपदाएं बढ़ी हैं। इसका एक मात्र हल यह है कि अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाएं और उनकी सुरक्षा भी हो। प्रदेश सरकार के नेतृत्व में हर वर्ष वृहद स्तर पर पौधा रोपण अभियान चलाया जाता है। कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर में घटी ऑक्सीजन की मात्रा को लेकर लोग बेहद चिंतित है। इसलिए सभी को मिलकर संकल्प लेना होगा कि पौधा रोपित करने के साथ उसकी देखभाल भी करें। तभी हम अपनी आने वाली पीढी को इस त्रस्दा से बचा सकते है। इस दौरान एसके गोयल, अनीता खंडेलवाल, अवधेश कटिहार, मुनेश चौहान, मेलानी जैन, मंजू शर्मा, डीएस चौहान, अशोक जयसवाल, नवीन सोडाणी, एमएल गोयल सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।