अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर पार्षदों को सुरक्षित रहने की दिलाई शपथ

गाजियाबाद। 50वें अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर मेयर एव नगरायुक्त ने कर्मचारियों को सुरक्षित रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर पार्षद अर्चना सिंह, मनोज गोयल, अनिल राणा, विकास खारी, अजय शर्मा, आशुतोष शर्मा, रेलव बोर्ड सदस्य विरेंद्र त्यागी, पवन रेड्डी, सोहनवीर, प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील सिंह, अधिशासी अभियंता योगेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेयर आशा शर्मा एवं नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने सभी कर्मचारियों को बताया कि आप सभी के अच्छे कार्य के कारण शहर का नाम देश में लिया जाता है और जब आप घर से ड्यूटी के लिए निकलते हैं तो आपका परिवार रात को आपका इंतजार करता है इसलिए आपको स्वयं अपना ध्यान रखने की जरूरत है। आप सीवर की सफाई के लिए मेनुअल कार्य ना करें। ऑक्सिजन सिलेंडर लेकर कार्य करें ताकि आप जब कार्य कर रहे हों और पीछे से पानी आए तो ऑक्सिजन मिलती रहे और सभी सामग्री लेकर ही कार्य करें ताकि कभी कोई परेशानी न हो और आप सुरक्षित तरीके से कार्य करके अपने घर जाएं। इस प्रकार से अपना और अपने परिवार का पूर्ण ध्यान रखें और सुरक्षित रहें। सामग्री प्रयोग कर सुरक्षित कार्य करने की शपथ ग्रहण कराई।