6 केंद्रों पर हुआ कोविड-19 वैक्सीन का ड्राई रन

डीएम ने किया कोरोना ड्राई रन सेंटर का निरीक्षण 

गाजियाबाद। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जिले में मंगलवार को छह स्थानों पर कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया गया। कोरोना वैक्सीन लगने से पहले किस तरह से मरीज को वैक्सीन लगाई जाएगी, क्या मानक रखे जाएंगे, इन सबका ट्रायल किया गया। छह अस्पतालों में मंगलवार को कोरोना वैक्सीन टीकाकरण का पूर्वाभ्यास शुरू हुआ। इसमें चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन ले जाने, खोलने व लगाने का तरीका बताया गया। प्रत्येक केंद्र पर ऑक्सीजनमय उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा गया है। ताकि आपातकालीन स्थिति होने या किसी की तबीयत बिगडऩे पर स्थिति को संभाला जा सके। मास्क, सैनिटाइजेशन, शारीरिक दूरी की व्यवस्था बनानी होगी। जनपद में मंगलवार से कोविड वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो गया। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने ड्राई रन का जायजा भी लिया। जनपद में 6 स्थानों पर आज ड्राई रन किया गया।

जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने जिला चिकित्सालय में प्रशिक्षित वैक्सीनेटर्स के जरिए कोविड-19 वैक्सीन का ड्राईरन का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जनपद के 6 स्थानों पर मॉक ड्रिल कराया जा रहा है। नगर क्षेत्र में गायत्री हॉस्पिटल लोहिया नगर, यशोदा हॉस्पिटल नेहरू नगर एवं संतोष हॉस्पिटल तथा ग्रामीण क्षेत्र में आईटीएस डेंटल कॉलेज मुरादनगर, सीएचसी लोनी एवं आईडीएसटी चिकित्सालय मोदीनगर शामिल हैं। डीएम ने कोविड-19 के तहत तीन स्तर पर बनाये गए वैक्सीननेशन ड्राई रन कक्ष का निरीक्षण किया। लाभार्थी को वेटिंग एरिया कक्ष में रखा जायेगा। वैक्सीननेशन कक्ष में टीकाकरण एवं आब्ॅजरर्वेशन रूम में तीस मिनट का वैक्सीन के बाद लाभार्थी को रखे जाने का वैक्सीननेशन ड्राईरन की प्रक्रिया को बड़ी बारीकी से परखा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन.के. गुप्ता एवं जनपद के कोविड प्रभारी डॉ. आर.के. गुप्ता को निर्देश दिए गए कि कोविड-19 वैक्सीननेशन के बारे में लाभार्थियों को मैसज करने, वैक्सीननेशन को सेंटर तक पहुंचाने और वैक्सीननेशन में रिएक्शन होने पर उससे निपटने तक की प्रक्रिया को सक्रिय रखने पर बल दें।

मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल ने चिकित्सालय में बनाये गये वैक्सीननेशन ड्राई रन के दौरान उपस्थित चिकित्साधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवहारिक जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों को कोविड-19 टीकाकरण के साथ दिये जाने वाले प्रमुख संदेशों को पम्पलेट के माध्यम से आवश्यक जानकारी अवश्य दी जाये, जिसमें लाभार्थी को यह अवश्य बताया जाये कि आज उन्हें कोविड-19 का टीका लगाया गया है। टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभाव शून्य है। डीएम ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज की तारीख व स्थान की सूचना लाभार्थी के मोबाइल पर एसएमएस के द्वारा दी जाए। टीकाकरण के बाद भी कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जारी रखें, जिसमें मास्क लगाना, साबुन से हाथ धोना, दो गज की दूरी सहित जरूरी नियमों का पालन कराना सुनिश्चित कराएं। इस मौके पर सीडीओ अस्मिता लाल, एसडीएम विनय कुमार, यशोदा अस्पताल की निदेशक डॉ. शशि अरोड़ा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.विश्राम सिंह आदि मौजूद रहे।