-अस्पतालों को प्राथमिकता पर ऑक्सीजन उपलब्ध कर रहे वितरक
गाजियाबाद। कोरोना सक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड और ऑक्सीजन को लेकर मारामारी है। वहीं,ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए अब फैक्ट्री संचालक और शहर के 12 डिस्ट्रीब्यूटर अस्पतालों को शत-प्रतिशत ऑक्सीजन की सप्लाई कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की सहायक महाप्रबंधक डॉ. स्मिता सिंह का कहना है कि यूपीसीडा क्षेत्र में 6 फैक्ट्री ऑक्सीजन की सप्लाई कर रही है, वहीं, शहर में 12 डिस्ट्रीब्यूटर है, यह सभी अस्पतालों को ऑक्सीजन की सप्लाई शत-प्रतिशत कर रहे हैं। फैक्ट्री में ऑक्सीजन कार्य दिन-रात जारी है। ताकि कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की उपलब्धता पूरी की जा सके। जिला प्रशासन द्वारा ऑक्सीजन की डिमांड को पूरी करने के लिए फैक्ट्रियों में बनाई जा रही ऑक्सीजन को अस्पतालों में सप्लाई कराई जा रही है। वहीं, जिले में संचालित औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्रियों से संबंधित कोई भी शिकायत एवं अन्य कार्य के लिए उद्यमी अब अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। यूपीसीडा की सहायक महाप्रबंधक डॉ. स्मिता सिंह ने बताया कि उद्यमियों की ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने के बाद उनका निस्तारण किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल के चलते इस वक्त ऑक्सीजन की सप्लाई शत-प्रतिशत अस्पतालों को कराने पर पूरा जोर है। जिन फैक्ट्रियों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।उन सभी उद्यमियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए है कि अस्पतालों को ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी की जाए। कोविड अस्पतालों को फैक्ट्रियों और 12 डिस्ट्रीब्यूटरों द्वारा ऑक्सीजन की सप्लाई कराई जा रही हैं। उद्यमियों की ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज हो रही है। रजिस्ट्री, भूखंड ट्रांसफर, नक्शा, अनापत्ति प्रमाण पत्र आदि के लिए ऑनलाइन दर्ज कराया जा रहा हैं। सहायक महाप्रबंधक डॉ. स्मिता सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उद्यमियों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। ट्रानिका सिटी से लेकर अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्रिया चालू है। यूपीसीडा की ओर से 29 सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही है। इन सेवाओं के लिए उद्यमियों को ऑनलाइन ही अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऑनलाइन शिकायत प्राप्त होने के बाद उनका तत्काल निस्तारण कराया जाएगा। सहायक महाप्रबंधक डॉ.स्मिता ङ्क्षसंह ने बताया कि नए ऑक्सीजन प्लांट,रिफिलिंग प्लांट और प्रोजेक्ट को परिवर्तित कर ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट के लिए यूपीसीडा विभाग द्वारा उद्यमियों को प्रपोजल देने के लिए कहा गया है। इसकी एनओसी और एप्रुवल के लिए तत्काल विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।वहीं,उद्यमियों से ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए सुझाव भी मांगे गए है। ताकि ऑक्सीजन की किल्लत को दूर किया जा सके।कोरोना संक्रमण के चलते सभी औद्योगिक क्षेत्रों में फैक्ट्री चालू है, ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली करीब 6 फैक्ट्री है,इन फैक्ट्रियों को नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।















