फर्जी दस्तावेज समेत केएन मोदी इंस्टीट्यूट का एग्जीक्यूटिव ऑफिसर गिरफ्तार

गाजियाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विभिन्न अभियान के अंतर्गत ऑपरेशन-420 के तहत एक नेपाली राष्ट्रिक भारतीय नागरिकता के विभिन्न पते और जन्म स्थान बदलकर कागजात तैयार कर पासपोर्ट बनवाने लिए पत्राचार किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राष्ट्रीय मजदूर सभा मोदी तेल पेंट फैक्ट्री मोदी आर्क इलेक्ट्रोड्स कर्मचारी यूनियन मोदी पेंट एंड वार्निश वर्क्स एंप्लाइज यूनियन द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच पुलिस उपाधीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई प्राप्त द्वारा कराई गई। जिसमें संज्ञान में आया कि पूर्व में भी कॉलेज के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर मेघराज शर्मा दो बार विभिन्न पते और बदलकर पासपोर्ट बनवाने के लिए अप्लाई किया जा चुका है तथा अब तीसरी बार पासपोर्ट बनाने के लिए अप्लाई किया था, जो पासपोर्ट ऑफिस द्वारा गलत सूचना देने पर निरस्त कर दिया गया। पूर्व में उक्त मेघराज शर्मा ने सन 2009 में जन्म स्थान दिल्ली दर्शाते हुए पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था तथा 2018 में जन्म स्थान मिर्जापुर दर्शाते हुए पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था तो वहीं 2020 में जन्म स्थान मोदीनगर का दर्शाते हुए आवेदन किया। उक्त मेघराज शर्मा वर्तमान में केएनजीडी इंजीनियरिंग कॉलेज हापुड़ रोड मोदी नगर तथा केएन मोदी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि अन्य कागजात व क्रियाकलापों की भी जांच की जा रही है और पूछताछ की जा रही है।