एएनएम स्वास्थ्य विभाग की नींव: वीके सिंह

स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 60 एएनएम को दिए नियुक्ति पत्र

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 75 जनपदों के लिए चयनित 7,182 एएनएम स्वास्थ्यकत्रियों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किया।
जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में किया गया। जनपद स्तर पर भी 60 नव चयनित हुई एएनएम स्वास्थ्यकत्रियों को केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जनरल वीके सिंह ने नियुक्त पत्र दिए। यह एएनएम स्वास्थ्यकत्रियों की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर एवं सुगम बनाने के लिए तैनात की जाएंगी।


केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जनरल वीके सिंह ने कहा कि एएनएम स्वास्थ्य विभाग की वह नींव है जो स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी ही सुगमता से आम जनमानस तक पहुंचाने का काम करती हैं। एएनएम की जिम्मेदारी होती है कि वे आम जनमानस तक पहुंच बनायें व उनको स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराए। उन्होंने नव चयनित एएनएम से कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है वो उनपर खरे उतरे। उन्होंने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई है। डीएम राकेश कुमार सिंह ने नव चयनित एएनएम स्वास्थ्यकत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी को जो आज जिम्मेदारी मिल रही है उसका पूरी मजबूती एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करें।

सीएमओ डॉ भवतोष शंखधर ने कार्यक्रम के दौरान नव चयनित एएनएम स्वास्थ्यकत्रियों को उनके दायित्व एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जीके मिश्रा ने किया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ डीएम सक्सेना, डीएसओ डॉ आरके गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।