41 छात्राओं को लगाई गई गार्डासिल सर्विक्स वैक्सीन

सर्वाइकल कैंसर से बचाव और छात्राओं को किया जागरुक

गाजियाबाद। भारत के महिलाओं में होने वाली सबसे आम कैंसर ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर है। सर्वाइकल कैंसर का बचाव और इलाज दोनों हो सकता है। लेकिन इसके प्रति महिलाओं में जागरुकता कम होने की वजह से, डॉक्टरों को सही समय पर जानकारी नहीं मिल पाती है और इलाज मिलपाना मुश्किल हो जाता है। सामान्यत इसके कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं जिसकी वजह से सर्वाइकल कैंसर का उचित समय पर पता नहीं चल पता। अगर इसका सही समय पर इलाज ना किया जाये तो यह जानलेवा भी हो सकता है। इसीलिए अपने शरीर में होने वाले परिवर्तनों पर ध्यान देना चाहिए ताकि सही समय पर सर्वाइकल कैंसर का पता चल सकें।

वहीं इन सबके बीच सर्वाइकल कैंसर से बचाव और जागरुकता के लिए लायंस क्लब गाजियाबाद ने सालासर टेक्नो इंजीनियर लिमिटेड के साथ एक मुहिम छेड़ दी है। जिसमें आईएमए की टीम ने भी अपना सहयोग दिया। मुहिम के तहत छात्रों को निशुल्क गार्डासिल सर्विक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। उक्त वैक्सीन की बाजार में कीमत करीब 3000 हजार रुपए है। बुधवार को लायंस क्लब गाजियाबाद अध्यक्ष डॉ. अनंतवीर जैन के नेतृत्व में आंचल न्यास आश्रम, मुहिद्दीनपुर में 41 छात्राओं को निशुल्क गार्डासिल सर्विक्स वैक्सीन लगाई गई और उन्हें सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरुक भी किया गया। लायंस राकेश मित्तल ने बताया किसी भी कैंसर में आपके शरीर की कोशिकाएं असामान्य और अनियंत्रित रूप से बढऩे लगती है। कैंसर को हमेशा शरीर के उस अंग के नाम से जाना जाता है, जहां कैंसर शुरू होता है।

कैंसर की शुरुआत ब्रेस्ट से होती है, जिसके सबसे ज्यादा मरीज होते है। उसके बाद गर्भाशय ग्रीवा में होता है, तो उसे गर्भाशय ग्रीवा कैंसर या सर्वाइकल कैंसर कहा जाता है। इस कैंसर को बच्चेदानी के मुंह का कैंसर भी कहा जाता है। सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती दौर में कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन समय के साथ जैसे-जैसे यह गंभीर होने लगता है, इसके लक्षण दिखने लगते हैं। किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर आप सर्वाइकल कैंसर की पहचान कर के, डॉक्टर से परामर्श बहुत जरुरी है।