गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के प्रवर्तन जोन-7 क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्रनगर,राधेश्याम पार्क,ब्रिज विहार के बाद वृंदावन गार्डन में अवैध रूप से फ्लैट बनाए जाने पर हथौड़ा और मशीन से छत को ध्वस्त किया गया। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश की अवैध निर्माण पर सख्ती के चलते अपर सचिव एवं नोडल अधिकारी प्रवर्तन सीपी त्रिपाठी के निर्देश पर बुधवार को जीडीए प्रवर्तन जोन-7 की टीम ने वृंदावन गार्डन साहिबाबाद में फ्लैट की छत का ध्वस्त कराया। जीडीए प्रवर्तन जोन-7 के प्रभारी अधिशासी अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि सहायक प्रभारी आरबी सिंह ने अवर अभियंता एवं जीडीए पुलिस की मौजूदगी में भूखंड संख्या-120 वृंदावन गार्डन साहिबाबाद में अवैध रूप से बनाए गए कई फ्लैट की छतों को ध्वस्त किया गया। इससे पूर्व राधेश्याम पार्क में बनाए गए अवैध रूप से फ्लैट की छत से लेकर फ्लैट को तोड़ा गया था। यहां पर प्रवर्तन जोन की टीम द्वारा एक दर्जन से अधिक अवैध रूप से बनाए गए फ्लैट एवं उनकी छतों को तोड़ा गया हैं। वृंदावन गार्डन में की गई कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता वीके पांडेय, नेकराम राजपूत,जीडीए पुलिस और साहिबाबाद थाने की पुलिस की मौजूदगी में अवैध रूप से बनाए गए फ्लैटों की छतों को ध्वस्त कराया गया। यहां के अलावा जीडीए के प्रवर्तन जोन-3 और प्रवर्तन जोन-4 में अब सबसे अधिक अवैध निर्माण के मामले लंबित है। इनमें जोन-3 में पटेल नगर, लोहियानगर, आरडीसी, राजनगर,सेक्टर-23 संजयनगर,गोविंदपुरम, स्वर्णजयंतीपुरम व मधुबन-बापूधाम क्षेत्र आता है। जबकि जोन-4 में नेहरू नगर, कविनगर, गांधी नगर, शास्त्रीनगर, नवयुग मार्केट, मालीवाड़ा, अवंतिका, चिरंजीव विहार, विवेका नंदनगर, प्रताप विहार, विजयनगर आदि क्षेत्र आता है। इन दोनों जोन में 3598 अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई लंबित है। इसमें 1914 अवैध निर्माण जोन-तीन व 1684 जोन-चार के हैं।
















