जीडीए सचिव बृजेश कुमार बने आईएएस अधिकारी

उत्तर प्रदेश के तेज-तर्रार अधिकारियों में हैं शुमार

गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के सचिव बृजेश कुमार पीसीएस से प्रोन्नत होकर आईएएस अधिकारी बन गए हैं। बृजेश कुमार की काम को लेकर अपनी अलग पहचान है। उत्तर प्रदेश में उन्हें तेज-तर्रार एवं निष्ठावान अधिकारियों में शुमार किया जाता है। वह लक्ष्य का निर्धारण कर काम को अंजाम तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। जीडीए सचिव की जिम्मेदारी संभालने से पहले वह मथुरा में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात थे।

मथुरा में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी को उन्होंने बखूवी ढंग से निभाया था। मथुरा में आज भी उनके कार्य की काफी प्रशंसा होती है। मथुरा में राजस्व वसूली को बढ़ावा देने में भी उन्होंने काफी मेहनत की थी। पीसीएस से आईएएस बने बृजेश कुमार का काम करने का तरीका भी अलग है। वह किसी भी मामले को लटका कर रखने के पक्ष में नहीं रहते बल्कि जितनी जल्द हो सके मामले का निस्तारण करने में यकीन रखते हैं। उनकी अनूठी कार्यशैली से न सिर्फ मातहत प्रभावित होते हैं बल्कि काम के सिलसिले में उनसे मिलने आए फरियादी भी उनके मुरीद हो जाते हैं।

जीडीए सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने अपने काम को और निखारने की हरसंभव कोशिश की। पीसीएस से आईएएस बनने के बाद बृजेश कुमार के दायित्व भी बढ़ गए हैं। जीडीए सचिव के तौर पर वह अब तक कई महत्वपूर्ण कार्यों को भी अंजाम दे चुके हैं। विकास कार्यों को प्राथमिकता से निपटाने और फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने में वह आज भी तत्पर दिखाई देते हैं।

पीसीएस से आईएएस बने अधिकारी
पीसीएस से आईएएस पद पर प्रोन्नत अधिकारियों में पवन कुमार गंगवार (सचिव विकास प्राधिकरण लखनऊ), बृजेश कुमार (सचिव विकास प्राधिकरण गाजियाबाद), हरिकेश चौरसिया (विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास), महेंद्र सिंह (विशेष सचिव राजस्व), रवींद्रपाल सिंह (विशेष सचिव गृह), अनिल कुमार (सचिव नेडा व विशेष सचिव ऊर्जा), वंदना त्रिपाठी (सचिव उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज), समीर (विशेष सचिव वित्त), अर्चना गहरवार (सदस्य सचिव राज्य महिला आयोग), कुमार विनीत (विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स), विशाल सिंह (नगर आयुक्त नगर निगम एवं उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अयोध्या), धनंजय शुक्ला (विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक), कपिल सिंह (निदेशक राज्य पोषण मिशन), अशोक कुमार (विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा), महेंद्र प्रसाद (सचिव विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर), गौरव वर्मा (विशेष सचिव वन विभाग), रजनीश चंद्रा (अपर निदेशक समाज कल्याण), मनोज कुमार राय (निदेशक महिला कल्याण), निधि श्रीवास्तव (अपर निदेशक प्रशासन मंडी परिषद), खेमपाल सिंह (अपर जिलाधिकारी सिटी ईस्ट लखनऊ), संजय चौहान (नगर आयुक्त नगर निगम निगम मुरादाबाद), सुनील कुमार चौधरी (विशेष सचिव टी शिक्षा), संतोष कुमार शर्मा (नगर आयुक्त शाहजहांपुर नगर निगम), अरुण कुमार-द्वितीय (अपर आयुक्त बरेली मंडल), श्याम बहादुर सिंह (मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर) शामिल हैं।