वंसत पंचमी पर नवयुवक भोजपुरी विकास समिति द्वारा हवन व भंडारे का आयोजन

गाजियाबाद। नवयुवक भोजपुरी विकास समिति द्वारा मंगलवार को बिजली घर चौराहा प्रताप विहार में वंसत पंचमी पर्व पर सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रृद्धांलुओं ने हवन में आहूति दी। कार्यक्रम में पहुंचे राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने मां सरस्वती की वंदना कर मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया। समिति द्वारा राज्यमंत्री का शॉल ओढाकर आभार व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा वसंत पंचमी या सरस्वती पूजा को श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन मां सरस्वती की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। मां सरस्वती की कृपा होने से व्यक्ति को ज्ञान, बुद्धि, कला और संगीत का वरदान प्राप्त होता है। उन्होने कहा मां सरस्वती विद्या, बुद्धि, ज्ञान और वाणी की अधिष्ठात्री देव है और सर्वदा शास्त्र-ज्ञान को देने वाली है। जिनका रूप श्वेत है, जो ब्रह्मविचार की परम तत्व हैं, जो सब संसार में फैल रही हैं, जो हाथों में वीणा और पुस्तक धारण किये रहती हैं, अभय देती हैं, मूर्खतारूपी अन्धकार को दूर करती हैं। हवन के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रृद्धांलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान ध्रुव यादव, केएन सिंह, आत्मा प्रसाद, सचिन अनिल, चंदन, विजय चौबे, संजय शुक्ला, शाही जी, मुंशी जी लाल के स्वर रामकुमार काशीनाथ इत्यादि लोग उपस्थित रहे।