वैशाली में नई ट्रीमिंग मशीन से पेड़ों की छटाई का काम शुरू, पार्षद ने निगम कर्मियों का किया सम्मान

गाजियाबाद। मानसून के दौरान पेड़ों से टहनियों के टूटने एवं पेड़ों की छंटाई के लिए मंगलवार को वार्ड-72 के पार्षद मनोज गोयल ने सेंट्रल पार्क कौशांबी मंदिर से नई ट्रीमिंग मशीन का मंदिर के पुजारी द्वारा मंत्रोचार से शुभारंभ किया। समाजसेवी सरोज वर्मा ने नारियल फोड़कर तथा पार्षद मनोज गोयल द्वारा मशीन के चालक और मालियों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया। नगर निगम के वसुंधरा जोन में यह नई मशीन आई है। इसकी शुरुआत वार्ड-72 के कौशांबी से की गई।trimming machineपार्षद मनोज गोयल ने बताया कि मानूसन से पहले पेड़ों की कटाई-छंटाई का काम जरूरी होता है। मानसून के दौरान पेड़ों की हल्की टहनियों टूटकर गिरने लगती है, इससे यातायात बाधित होने के अलावा हादसा होने का खतरा भी रहता है। इसे ध्यान में रखकर माली को मशीनें दी गई है। ताकि वह मानसून से पहले पेड़ों कटाई-छंटाई का काम निपटा सकें। उन्होने बताया कि मानसून के दौरान पेड़ों की टहनियों के टूट जाने और सड़कों पर गिरने की वजह से दिक्कत होती है। इस मौके पर मंदिर के संस्थापक सदस्य गुलशन सदाना, सुधीर गुप्ता, पूजा मेहरा, रितु जैन, सुरेंद्र, मंडल मंत्री शुभम सिंह आदि क्षेत्र के निवासी उपस्थित रहे।