स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष बने ललित त्यागी

-संगठन ने किया फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत

गाजियाबाद। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन (उत्तर प्रदेश) प्रान्तीय संरक्षक सुभाष चन्द्र शर्मा द्वारा सर्वसम्मति से ललित त्यागी सहायक लेखाकार, नगर पालिका परिषद मोदीनगर को प्रान्तीय अध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। संगठन के प्रदेश महामंत्री चौब सिंह ने बताया कि 25 अप्रैल 2021 को प्रान्तीय अध्यक्ष वेद प्रकाश कौशिक की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गर्ई थी। प्रान्तीय संरक्षक मण्डल, प्रान्तीय पदाधिकारी एवं दो तिहाई कार्यकारिणी सदस्यों की गुरूवार को विडियो कांफ्रेसिंग द्वारा मींटिग हुई।

जिसमें सहमति के साथ सर्व सम्मति से स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन का ललित त्यागी को प्रान्तीय अध्यक्ष चयनित किया गया। नवनियुक्त प्रान्तीय अध्यक्ष ललित त्यागी का संगठन के पदाधिकारियों ने फूलों की माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रान्तीय संरक्षक सुभाष चन्द्र शर्मा ने नियुक्ति् पत्र सौंपा। नवनियुक्त प्रान्तीय अध्यक्ष ललित त्यागी ने कहा संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगा और कर्मचारी के हित के साथ उनकी आवाजों को हमेशा बुलंद किया जाएगा।

बता दें कि कोरोना संक्रमण की दुसरी लहर के बीच स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने सामाजिक कार्यो में बढचढ कर सहयोग किया। कोरोना संक्रमण के दौरान अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए नागारिकों को कोरोना के प्रति जागरूक करने का भी किया। इस दौरान प्रान्तीय महामंत्री अशोक गोयल समेत संगठन के पदाधिकारी मौजूूद रहे।