महर्षि वाल्मीकि ने विश्व को जीवन मूल्यों का संदेश दिया: मेयर

– म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महर्षि की जयंती पर शुभकामनाएं दी

गाजियाबाद। महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क में विशेष आयोजन हुआ। महर्षि वाल्मीकि का प्रकाट्य दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मेयर आशा शर्मा ने वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि की लिखी रामारायण ने मार्गदर्शन कराया। इसे हम सभी को आत्मसात करने की जरूरत है। वह हमारे पूर्वज हैं। उन्होंने पूरे विश्व को जीवन मूल्यों का संदेश दिया। कार्यक्रम में पहुंचे म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर संसार को नई दिशा दी। उनके संदेशों पर अमल करने की जरूरत है। म्युनिसिपल कमिश्नर ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया और श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन संघर्षपूर्ण रहा। सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने फूल-माला और पटका पहनाकर म्युनिसिपल कमिश्नर का स्वागत किया। म्युनिसिपल कमिश्नर ने नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को महर्षि की जयंती पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में सफाई कर्मचारियों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। इस मौके पर कर्मचारी संघ के संयोजक पार्षद प्रदीप चौहान, पार्षद राजीव शर्मा, प्रवीण गहलोत के अलावा अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, एसबीएम के नोडल अधिकारी अरूण कुमार मिश्रा, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, जलकल महाप्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ.अनुज सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं,नवयुग मार्केट स्थित वाल्मीकि पार्क में महर्षि वाल्मीकि का प्रकाट्स दिवस के रूप में मनाया गाय। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि विश्व के कवि थे। दुनिया के सभी देश सैंकड़ों साल पूर्व लिखी गई उनकी कविताओं के कारण उन्हें याद करते हैं। उन्होंने पूरी दुनिया का मार्ग दर्शन करने का काम किया। महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान राकेश त्यागी, राजेश शर्मा, कामेश्वर त्यागी, नवीन गुप्ता, महामंत्री पप्पू पहलवान, दिवाकर सिंघल, अशोक मकवाना, अनिल कल्याणी, सतीश, सुनील गहलौत, प्रवीण चौहान आदि मौजूद रहे।