गाजियाबाद। सांई एन्क्लेव सोसाइटी नन्दग्राम में सोमवार को मेयर आशा शर्मा ने 36 लाख रूपए की लागत से कराएं जा रहे पंडित दिनदयाल उपाध्याय पार्क के सौन्दर्यकरण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने मेयर का भव्य स्वागत कर आभार प्रकट किया।
साई एन्क्लेव सोसाइटी अध्यक्ष राज शर्मा ने कहा यह कार्य मेयर कोटे से कराया जा रहा है। सौंन्दर्यकरण कार्य होने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा और शरीर को स्वस्थ रखते हुए खुली हवा के साथ पार्क में मार्निंग वॉक कर सकेंगे। शहर में विकास कार्य लगातार कराए जा रहे है। हर तरफ विकास हो रहा है, जिसका सारा श्रेय मेयर को जाता है। पूर्व में पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए मेयर को पत्र दिया गया था। जिसका मेयर ने संज्ञान लेते हुए अपने कोर्ट से कार्य शुरू कराया।
मेयर ने बताया कि यह भाजपा सरकार की कार्य प्रणाली है कि हर तरफ विकास हो रहा है। उसी रास्ते पर चलकर हम भी विकास करा रहे है। 100 वार्ड है, सभी मे बराबर कार्य किया जा रहा है। अब से पहले इतने कार्य कभी नही हुए है। यह जनता भलिभांति जानती है। पूर्व की सरकार ने सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए कार्य किए, जिनकी अनदेखी का नतीजा यह था कि शहर में विकास कार्य रूका हुआ था। मगर भाजपा की सरकार आने के बाद शहर में चहुंमुखी विकास शुरू हुआ है। जिसके गवाह आप सब है। इस मौके पर प्रदीप पुण्डीर, सुरेन्द्र शर्मा, अभिषेक अस्थाना, बादल, दीपक राघव, गौरव सक्सेना, सौरभ शर्मा, पीयूष सिंघल, विपिन त्यागी, सतेन्द्र कुमार राय, प्रवीण कुमार, पूर्णन्दू, शारदा शर्मा, प्रिया ठाकुर, दीप्ति शर्मा, आरती शर्मा, रूबी सिंघल, अफसाना एवं अन्य लोग शामिल रहे।
















