मेयर ने अधिकारियों के साथ नंदग्राम में किया निरीक्षण

जलभराव पर भड़की मेयर, अधिकारियों की लगार्ई क्लास

गाजियाबाद। नंदग्राम पार्षद विनोद कुमार के वॉर्ड-11 में मेयर आशा शर्मा ने अधिकारियो के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान पार्षद विरेन्द्र त्यागी, मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन खान, महाप्रबंधक जल योगेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। नदग्राम में एक बड़े हिस्से में पानी भरा होने की शिकायत पार्षद विनोद कुमार लगातार कर रहे थे। शिकायत मिलने पर मंगलवार को मेयर आशा शर्मा निर्माण विभाग एवं जलकल विभाग के अधिकारियो को साथ मौके पर पहुंची और जल भराव देखकर दंग रह गई। उक्त स्थान पर नूरनगर सिहानी, सम्पूर्ण नंदग्राम का पानी जाता है। लेकिन जल निकासी का कोई रास्ता नहीं, ना ही कोई नाला जिससे जल निकासी हो सकें। शिकायत मिलने पर पहुंची मेयर ने जल भराव देख कर अधिकारियों को जल्द जल निकासी का समाधान करने के आदेश दिये। मुख्य अभियंता मोइनुद्दीन खान ने बताया कि जल निकासी के लिए नाला निर्माण की जरूरत है। मेयर तत्काल ने निर्देशित किया कि इसकी डीपीआर तैयार की जाए, फंड आते ही कार्य को कराना उचित होगा। तब तक के लिए अस्थाई कार्य योजना बनाई जाए। उक्त नाले के बनाए जाने से लगभग 4 वार्डो के जल की निकासी से राहत मिलेगी और आस पास जल भराव की उत्पन नही हो पाएगी। क्षेत्रीय महिलाओं ने भी मेयर को समस्या के समाधान के लिए आग्रह किया। मेयर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही जल निकासी की समस्या का निदान किया जाएगा।