विधायक सुनील शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में हुआ शामिल, पार्षद ने दी बधाई

गाजियाबाद। वार्ड 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा पूरे भारतवर्ष में विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले साहिबाबाद विधानसभा के विधायक सुनील शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल होने पर रविवार को पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने विधायक को फूलों का गुलदस्तां भेंट कर बधाई दी।

पार्षद मनोज गोयल ने कहा कि साहिबाबाद में करीब 10 लाख वोटरों की संख्या है। मतदान के दिन करीब पांच लाख वोटरों ने अपने मत का उपयोग किया था। 42 राउंड की मतगणना में सुनील शर्मा ने गठबंधन प्रत्याशी अमरपाल को 2 लाख 14 हजार 845 वोटों से हराया। साहिबाबाद विधायक ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजीत पवार का भी रिकार्ड तोड़कर नया रिकॉर्ड कायम किया है। जनता ने जो भाजपा पर अपना यह विश्वास दिखाया है, आगे भी विकास का रथ इसी तरह चलता रहेगा। भाजपा की यह जीत राष्ट्रवाद की जीत है। उन्होंने बताया कि साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा क्षेत्र के विकास को लेकर बहुत ही गंभीर रहते है।

साहिबाबाद का जो विकास हुआ है, उन सबमें सुनील शर्मा का बहुत बड़ा योगदान है। सपा सरकार में हज हाऊस का निर्माण हुआ तो भाजपा सरकार में साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा हिंदु धर्म के लिए कैलाश मानसरोवर भवन का भव्य निर्माण कराया। शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास को लेकर वह हमेशा कार्य करते रहते है। इस दौरान साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होने का श्रेय क्षेत्र की जनता को दिया। उन्होंने कहा क्षेत्र की जनता ने जिस तरह अपना विश्वास जताया और अपना प्यार दिया है। उसके लिए वह सदैव उनके ऋणी रहेंगे। इस मौके पर महानगर महामंत्री राजेश त्यागी, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटिहार, शिव शंकर उपाध्याय, श्याम सुंदर सिंह, दुष्यंत गौतम उपस्थित रहे।