नगर निगम ने 122 स्थानों से कूड़ा डलाव घर को विलुप्त कर बनाया सेल्फी प्वाइंट

-मेयर तथा नगर आयुक्त ने किया विलोपित कूडा घर का उद्घाटन

गाजियाबाद। शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता तभी बरकरार रहेगी, जब शहर में कहीं भी फेंके जाने वाले कूड़ों पर रोक लगाई जा सकें। शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नगर निगम कोई कोर कसर रही छोड़ रहा है। जिसके लिए नगर निगम ने शहर से 122 स्थानों से कूडा डलाव घर को विलोपित करते हुए सफाई कर उसे एक सुंदर रुप दे रहा है। जिससे अब चाह कर भी लोग वहां कूड़ा न फेंके। पूर्व में शहर के नागरिक घर के कूडों को निगम की गाडिय़ों को देने के बजाय सड़को पर कहीं भी फेंक देते थे। जब कोई एक कूडा फेंकता तो उसके पीछे कूडे फेंकने वालों की लाइन अपने आप लग जाती। मगर नगर निगम ऐसे कूडा डलाव घर को चिन्हित कर विलोपित करने का काम शुरू कर दिया है। जिससे अब लोग कूडे को सड़को पर नही बल्कि नगर निगम की गाडिय़ों को दें।

शनिवार को जीवीपी के स्थाई विलोपन के उपरांत मेयर आशा शर्मा एवं नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने संयुक्त रुप से राज नगर आरडीसी में रीबन काट कर उद्घाटन किया। साथ नगर निगम द्वारा भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक भी उपस्थित हुए। जिनसें अपील की गई कि वह उक्त स्थान पर कूड़ा ना डालें नगर निगम द्वारा कूड़ा घर विलोपित किया जा चुका है। जिसका स्थाई विलोपन हुआ है, शहर की स्वच्छता में सहयोग करें।

मेयर आशा शर्मा ने बताया कि नगर निगम तथा क्षेत्रीय निवासियों ने मिलकर ही शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए एकजुट होकर कार्य किया है। जिसमें ऐसे स्थान जहां कूड़ा पड़ता था, वहां अब सेल्फी प्वाइंट बन गए हैं। हरी-भरी ग्रीनरी से वहीं स्थान सभी का मन में हो रहा हैं। शहर की स्वच्छता में सभी की भागीदारी था आवश्यक है। जिसमें नगर निगम अधिकारियों के साथ-साथ पार्षदों का भी विशेष सहयोग मिला है। मेयर द्वारा शहर में स्थाई कूड़ा घर विलोपन पर सभी को बधाई दी। अवगत कराया गया कि कई स्थानों पर बेंच लगाई गई है। कई स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए गए है, कई स्थानों पर कूड़ा घर विल ओपन कर ग्रीनरी लगाई गई है। इस तरह का प्रयास शहर की स्वच्छता में नगर निगम द्वारा किया गया है।

नगर आयुक्त डॉ नितिन गौड़ ने बताया कि शहर से 122 ऐसे स्थान है जहां से कूड़ा घर स्थाई रूप से विलोपित किए गए हैं। ऐसे स्थानों को साफ कराकर मरम्मत का कार्य कर ब्यूटीफिकेशन किया गया है। कुछ स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं। 85 बड़े स्थान तथा 37 छोटे स्थान है, जहां से स्थाई रूप से कूड़ा घर विलोपित किया गया है। नगर निगम द्वारा शहर वासियों से उक्त स्थान को गंदा न करने तथा साफ बनाए रखने के लिए अपील भी की गई है। शहर की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए नगर निगम तो अपना काम कर रहा है, मगर इस कार्य में जनभागेदारी जरुरी है। बिना आप सभी के सहयोग से अपने गाजियाबाद को हम स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की कल्पना भी नही कर सकतें है।

जीवीपी के स्थाई विलोपन का कार्यक्रम नगर निगम द्वारा राज नगर आरडीसी में आयोजित किया गया। इस मौके पर डॉ मिथिलेश नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ अनुज कुमार सिंह उद्यान प्रभारी, क्षेत्रीय जोनल प्रभारी तथा अन्य टीम के सदस्य उपस्थित रहे। जिनके द्वारा सम्राट चौक विजय नगर जोन, मेरठ रोड सिटी जोन, राज नगर आरडीसी कवि नगर जोन मे भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया और स्वच्छता को लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया।