हाउस टैक्स जमा नहीं करने वालों पर कुर्की नोटिस चस्पा
गाजियाबाद। नगर निगम को हाउस टैक्स जमा नहीं करने वाले बड़े बकाएदारों के खिलाफ अभियान तेज हो गया है। हाउस टैक्स जमा नही करने वालों के खिलाफ म्युनिसिपल कमिश्नर ने सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर के आदेश पर शुक्रवार को नगर निगम के सिटी जोन अंतर्गत वार्ड संख्या-52 व 39 में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की नोटिस देने का अभियान चलाया गया। बड़े बकायेदारों में आज अहिंसा फार्म हाउस को 9 फरवरी को कुर्की किए जाने का नोटिस दिया गया। इसी प्रकार मॉडल टाउन स्थित बिंदल शोरूम व सोनी के शोरूम एवं बैंक जिस पर निगम का 580000 बकाया है को 9 फरवरी को कुर्की किए जाने का नोटिस दिया गया। 
इसी प्रकार 10 अन्य बकायेदारों को 9 फरवरी को कुर्की के जाने के संबंध में नोटिस प्राप्त कराया गया व मॉडल टाउन स्थित गोदाम जो राम प्रकाश कुलवंत राम के नाम से है पर 80245 बकाया था, जिसे उत्तर प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1959 के प्रावधानों के अंतर्गत सील किया गया। राकेश मार्ग स्थित प्रॉपर्टी डीलर ने 128000 बकाया होने पर कुर्की का नोटिस प्राप्त होते ही पूर्ण धनराशि का चेक जमा करा दिया। वहीं नगर निगम के वसुंधरा जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय ने टीम के साथ हाउस टैक्स की वसूली करने के लिए साईट-4 औद्योगिक क्षेत्र साहिबाबाद एवं कौशंाबी क्षेत्र में भी अभियान चलाया। जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय ने बताया कि टैक्स वसूली अभियान के दौरान कौशांबी डी-31 राजपथ रेजीडेंसी होटल से टैक्स का बकाया 4.13 लाख 883 रुपए वसूल किए। वहीं,प्लॉट नंबर-7,8 कौशांबी आदित्य फूड एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड से 2 लाख 19 हजार 780 रुपए,केए-74 कौशांबी आनंद स्ट्रीट से 1 लाख 58 हजार 103 रुपए,डी-9 कौशांबी समीर सोईन से 5 लाख 32 हजार 50 रुपए और साईट-4 एएस हाईटैक से बकाया 86 हजार 757 रुपए हाउस टैक्स की वसूली की गई।
















