नगर पालिका ईओ ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

गाजियाबाद। नगर पालिका परिषद खोड़ा-मकनपुर के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार भड़ाना ने गुरुवार को एसआर हॉस्पिटल में कोरोना वैक्सीन लगवाई। अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना ने बताया कि नगर पालिका परिषद के करीब 240 कर्मचारियों को भी कोरोना वैक्सीन लगवाई गई। उन्होंने कहा कि कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा थीम पर वैक्सीन लगवाई गई। पालिका के अन्य कर्मचारियों को भी कोरोना वैक्सीन लगवाने का कार्य जारी है। कोरोना से बचाव को लेकर भारत में तैयार टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। टीका लगवाना बहुत ही आसान है। खुद के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए जरूरी है। अपनी बारी आने पर हर किसी को टीकाकरण स्थल पर पहुंचकर टीका लगवाना चाहिए। उन्होने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नही है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय मास्क एवं सेनेटाइजर का प्रयोग जरूर करें।