नरेंद्र कश्यप बने मंत्री, भाजपा ने ओबीसी वर्ग का बढ़ाया मान: सौरभ जायसवाल

गाजियाबाद। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बना कर ओबीसी वर्ग को सम्मान देने का काम किया है। किसी को आभास भी नहीं था पार्टी का शीर्ष नेतृत्व कार्यकर्ताओं का मान सम्मान करते हुए अचानक भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया जाएगा। भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है, जहा हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाता है। यही कारण है कि चुनाव में प्रदेश भर में ओबीसी वर्ग के बीच भारतीय जनता पार्टी बात रखने वाली नरेंद्र कश्यप को मंत्री बनाकर जहां सम्मान दिया है। वही प्रदेश के साथ गाजियाबाद के लोगों को सम्मान देने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है। आगामी लोकसभा चुनाव में ओबीसी मोर्चा बड़ी भूमिका निभाएगा। प्रदेश के 55 प्रतिशत ओबीसी समाज के लोग सारथी बनकर भाजपा के साथ हैं। इसकी बड़ी वजह यह कि भाजपा देश की संस्कृति और राष्ट्रीयता के सम्मान को बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है। यह दल कुर्सी नहीं देश हित में कार्य करता है। इसका सीधा उदाहरण कृषि कानूनों को वापस लिया जाना है।