-जनपद में आयोजित चार कैंप में 2240 लोगों ने लगवाया कोरोनारोधी टीका
गाजियाबाद। कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ राष्ट्रीय व्यापार मंडल कदम से कदम मिलाकर चल रहा है। वैक्सीनेशन से कोई भी अछूता न रहें और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए व्यापार मण्डल जनपद में जगह-जगह कैंप लगाकर जनहित कार्य में जुटा हुआ है। जिलाध्यक्ष बाल किशन गुप्ता के आह्वान पर प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी व पश्चिम उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष अशोक भारतीय के नेतृत्व में शुक्रवार को जनपद में चार स्थानों पर अलग-अलग निशुल्क वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया।
पहला वैक्सीनेशन कैम्प राजनगर सेक्टर पांच स्थित आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में विनीत शर्मा व सत्यवीर चौधरी के संयोजन में लगा। दूसरा कैम्प सिहानी मेन रोड स्थित शहीद मैमोरियल विद्या केन्द्र में मदन शर्मा व स्वरूप चंद शर्मा के संयोजन, तीसरा कैम्प राजेंद्र नगर इंड एरिया गली नम्बर तीन में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष केके शर्मा के कार्यालय पर और चौथा कैम्प वैशाली सेक्टर 3 में लगाया गया।
सभी कैंपो में लगभग 2240 डोज कोविशील्ड वैक्सीन की लगाई गई। राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर पंडित राकेश शर्मा सदरपुर द्वारा प्रदेश महामंत्री प्रदीप चौधरी ,जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता, पश्चिम उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, डॉक्टर सोनिका शर्मा, प्रवीण भाटी ने सभी कैम्प में व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जनता के सहयोग की सराहना की।
जिलाध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नही है, इससे बचाव के लिए एतिहात के तौर पर सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। जिसके वैक्सीनेशन के साथ-साथ कोविड गाइड लाइन के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इस मौके पर ओम दत्त कौशिक, नवीन शर्मा,विरेंद्र कंडेरे ,अनुज राघव, मनीष मित्तल, नीरज त्यागी, गोल्डी, ओम प्रकाश भोला,अभिजीत मुखर्जी, पार्षद नीलम भारद्वाज, ठाकुर सुखबीर सिंह, मोहित शर्मा, उमेश चंद, हिमांशु शर्मा, अनिल शर्मा, प्रवीण कसाना, शिवकुमार दयाल शर्मा, प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, राजीव कुमार, सूर्य प्रकाश, अजय कुमार त्रिपाठी, नरेश चौहान, अनिल जुल्का, सुनील कुमार, जुगेंद्र चौधरी, लोकेश गुप्ता, विशाल चौहान आदि मौजूद रहे।















