गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन को समर्पित वैक्सीन कैंप का आयोजन शुक्रवार को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश (रजिस्टर्ड) जिलाध्यक्ष उदित मोहन गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। व्यापार मण्डल, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जीटी रोड स्थित आरके बैक्वट हॉल में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन की अनोखे अंदाज में बधाई दी गई। इस दौरान टीकाकरण का रिकॉर्ड बन गया है।
जिलाध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को सर्मपित वैक्सीन कैंप की सफलता में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के वैज्ञानिकों व डाक्टरों ने कोरोना से बचाव की, वैक्सीन अपने बलबूते तैयार कर भारत को स्वास्थय के क्षेत्र में भी विश्व भर में प्रथम कतार में खड़ा कर दिया है। इस महाअभियान में साथियों के साथ वैक्सीन लगवाने के लिए आये लोगों की सहायता की और व्यवस्था बनाई। प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लोगों के बीच वैक्सीन लगवाने को लेकर एक विशेष उत्साह दिखाई दिया। सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन कुमारी ने कहा बचाव सं ही बचाव है। वैक्सीन की डोज न लेने वालों से अपील किया कि अगर कोरोना जैसे वायरस के हमले से अपना व अपने बच्चों का जीवन सुरक्षित रखना है तो अपने नजदीकी स्वास्थय केंद्र या फिर वैक्सीन कैंप में जाकर तुरन्त वैक्सीन लगवाएं। वैक्सीन ही कोरोना से बचाव का एक मात्र साधन है। इस मौके पर संजय सतीजा, निरंजन शर्मा, मनीष निश्चल, सुनील प्रताप सिंह, एडवोकेट अमन अग्रवाल, अमित सोनी, सिद्धार्थ गुप्ता, अभिषेक यादव, भीष्म जादौन, संजीव, भरत, सुधांशु, कपिल, चंदा एवं सीमा आदि साथी लगातार उपस्थित रहे।














