अप्रैल के सापेक्ष धीरे-धीरे कम हो रही कोरोना संक्रमितों की संख्या: डॉ. एनके गुप्ता

गाजियाबाद। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अब अपै्रल माह के सापेक्ष जिले में धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है। पहली लहर जहां कम थी। वहीं, दूसरी लहर जानलेवा साबित हुई है। बीते साल जून और सितंबर में जहां संक्रमण की दर चरम पर रही। वहीं, कोरोना के सबसे अधिक 6,417 केस दर्ज किए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.एनके गुप्ता का कहना है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अपै्रल माह में चरम पर थी। लेकिन अब धीरे-धीरे मई में नियंत्रण होने से धीरे-धीरे संक्रमितों की संख्या कम हो रही हैं। विगत 25 दिन के भीतर जिला एमएमजी अस्पताल के नौ चिकित्सकों समेत स्टाफ के 70 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दूसरी लहर में सबसे अधिक केस 30 अप्रैल को 1788 आए। कोरोना की दूसरी लहर 15 अप्रैल से पांच मई के बीच चरम पर रहीं। इस दौरान सामान्य तौर पर 900 से 1300 तक प्रतिदिन कोरोना संक्रमित केस मिले। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2021 में कुल 12,859 केस मिले। मई में अब तक 12,812 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि अब तक जिले में महिला एवं पुरूषों की संख्या मिलाकर कुल 405 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। यानि अप्रैल एवं मई में दूसरी लहर की चपेट में सबसे अधिक 303 संक्रमितों की मौत हुई है। सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता कहना है कि कोरोना की पहली लहर अप्रैल 2020 में शुरू होकर जून में तेज हुई। लेकिन सितंबर में चरम पर पहुंच गई। इस दौरान केस अधिक आने के साथ ही मृत्युदर भी बढ़ी। कोरोना की दूसरी लहर में अपै्रल में अचानक से तेज होकर घातक होने लगी। सक्रिय केस कम हो रहे हैं। ऑक्सीजन ओर बेड भी संक्रमितों को पर्याप्त मात्रा में मिलने लगे है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल किट का वितरण कराया जा रहा है।