गाजियाबाद। नगर निगम ने फरवरी माह में अब तक 7,66,93,217 रुपए का टैक्स वसूला है। शहर में टैक्स वसूली अभियान जोर-शोर से चल रहा है। मेयर आशा शर्मा व म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार गाजियाबाद नगर निगम टीम के जोनल प्रभारी अपने-अपने जोन में कर वसूली करा रहे हैं। जिसके अंतर्गत फरवरी में अब तक रुपए 67277967 करोड़ नगद तथा 9415250 के चेक वसूले गए हैं। मोहन नगर जोन में 84,42,985 रुपए, कविनगर जोन में 2,81,77,190 रुपए, वसुंधरा जोन में 2,33,06147 रुपए, विजय नगर जोन में 46,98,293 रुपए तथा 1,20,68,605 रुपए सिटी जोन के अंतर्गत कर रूप में वसूले गए हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ. संजीव सिन्हा के नेतृत्व में शहर के कई बड़े बकायेदारों पर नगर निगम लगातार कर वसूली अभियान चला रहा है। जिसके अंतर्गत टैक्स न जमा करने पर कड़ी कार्यवाही कर कुर्की भी की जा रही है। म्युनिसिपल कमिश्नर द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी तथा जोनल प्रभारियों को कर वसूली बढ़ाने के लिए आदेशित किया गया है। साथ करदाताओं से गाजियाबाद नगर निगम की कार्यवाही में सहयोग की अपील की है।















