प्रतिभाओं का सम्मान उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है: सरदार एसपी सिंह

मुंबई में गाजियाबाद के 11 कराटे खिलाडिय़ों ने 21 मेडल जीते हैं

गाजियाबाद। महाराष्ट्र मुंबई के आजाद नगर मैट्रो स्टेशन स्थित अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एक दिवसीय आयोजित थर्ड इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में गाजियाबाद के खिलाडिय़ों ने 10 स्वर्ण, 4 रजत व 7 कांस्य के साथ कुल 21 पदक जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और टीम को दूसरे स्थान पर रही। खिलाडिय़ों के उपविजेता बनकर वापस लौटने पर शुक्रवार को अल्पसंख्यक आयोग उप्र के पूर्व सदस्य व संघ के मुख्य संरक्षक सरदार एसपी सिंह ने अपने अशोक नगर आवास पर सभी खिलाडिय़ों को मालार्पण कर व मेडल पहनाकर, सर्टिफिकेट देकर स्वागत व सम्मान करते हुए कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है, इसी प्रकार आगे होने वाली प्रतियोगिताओं में यह बच्चे और बेहतर प्रदर्शन करके अपना, प्रदेश व शहर का नाम रोशन करेंगे।


आशीहारा स्पोर्ट्स कराटे अस्सोसीएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव तरुण शर्मा व अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 फरवरी को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में तीसरा इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें दो इवेंट कुमिते व काता का रखा गया था। अशीहारा कराटे व सी.एस. एस.पब्लिक स्कूल के 11 खिलाडिय़ों ने दोनों इवेंट्स में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग किया। सभी खिलाडिय़ों ने अपनी अलग अलग कैटेगिरी में मेडल हासिल किया है। जिसमें कुमिते इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतने वालों में मास्टर तरुण शर्मा, रुद्रांश भटनागर, गौरव बिष्ट, नैतिक त्यागी, आदित्या शर्मा, रचित शर्मा व आर्यन्कार। सिल्वर मेडल जीतने वालों में सुमित शाक्या व अमन सारस्वत। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालों में तनु सारस्वत शामिल हैं।

इसके साथ ही काता इवेंट्स में गोल्ड मेडल जीतने वालों में मास्टर तरुण शर्मा, रुद्रांश भटनागर व आदित्या शर्मा। सिल्वर मेडल जीतने वालों में गौरव बिष्ट व अमन सारस्वत। ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालों में सुमित शाक्या, नैतिक त्यागी, विराट आर्या, आर्यन्कार, रचित शर्मा व तनु सारस्वत शामिल हैं। खिलाडिय़ों ने काता इवेंट्स में 3 गोल्ड, 2 सिल्वर व 6 ब्रॉन्ज मेडल। और कुमिते इवेंट्स में 7 गोल्ड, 2 सिल्वर व 1 ब्रॉन्ज मेडल। इसके साथ ही सीएसएस पब्लिक स्कूल के पीटीआई कोच सुमित शाक्या ने प्रतियोगिता में टीम कोच के रूप में उपस्थित रहे और खिलाडिय़ों को मोटिवेट किया।

प्रतियोगिता को इंटरनेशनल शोतोकान कराटे-डो ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष बॉबी अग्रवाल द्वारा आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में भारत के अगल अलग राज्यों के अलावा जापान, फ्रांस, मलेशिया व साऊथ अफ्रीका के लगभग 500 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर सरदार रविन्दर सिंह जौली, हरप्रीत सिंह जग्गी, गगन सिंह अरोड़ा, प्रीत सिंह खोसला व गुरमीत सिंह खोसला आदि ने सभी खिलाडिय़ों का सम्मान किया। साथ ही सभी ने खिलाडिय़ों की उज्जवल भविष्य की कामना भी की।