शनिवार का लॉकडाउन खत्म, गाजियाबाद के व्यापारियों ने जताई प्रसन्नता

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में कोरोना की नियंत्रित स्थिति को देखते हुए प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अब शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार, अब प्रदेश में सोमवार से शनिवार सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक की सभी पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं। हालांकि, इस दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। आदेश में कहा गया है कि मास्क पहनना व दो गज की दूरी का पालन करना पहले ही तरह ही जरूरी रहेगा। सरकार के इस फैसले का व्यापारी वर्ग ने खुले दिल से स्वागत किया है।

Pradeep Gupta

व्यापारी एकता समिति इंदिरापुरम संयोजक प्रदीप गुप्ता ने उत्तर प्रदेश में साप्ताहिक बंदी बंद होने पर प्रसन्नता जाहिर की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय को सराहा गया है। व्यापारी एकता समिति ने इस निर्णय का स्वागत किया है। संगठन के संयोजक प्रदीप गुप्ता का कहना है कि सप्ताहिक बंदी को बंद करने का निर्णय थोड़ा देर से लिया गया, क्योंकि व्यापार जगत की मांग काफी लंबे समय से बराबर चल रही थी। उन्होंने कहा कि खाने-पीने की दुकानों का टाइम और बढ़ाया जाए तथा शादी समारोह में मेहमानों की संख्या में भी इजाफा करना चाहिए। इससे व्यापारियों में और ज्यादा खुशी का माहौल होगा। चूंकि कोरोना काल में व्यापारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ा है। व्यापार को पटरी पर लाने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही है। शनिवार को काम करने की छूट मिलने से व्यापारियों को काफी

Udit Mohan Garg

लाभ होगा।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष उदित मोहन गर्ग ने कहा सरकार की ओर से की गई पहल से व्यापारी वर्ग को काफी सहूलियत मिली है। अब उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी, क्योंकि अब वह साप्ताहिक बंदी के दिन दूसरे शहरों से अपने व्यापार संबंधी सामान को खरीद सकेंगे। इससे लॉकडॉउन के दौरान हुई आर्थिक क्षति की कुछ भरपाई हो सकेगी। शनिवार का लॉकडाउन खत्म होना बेहद जरूरी था। क्योंकि एनसीआर के सभी ग्राहक दिल्ली की तरफ रुख करे हुए था, जिससे उत्तर प्रदेश सरकार को भी राजस्व का नुकसान था और शहर के व्यापारियों की व्यापार की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही थी। उसमें अब बहुत सुधार आएगा एवं एनसीआर जैसे क्षेत्र में 1 दिन की छुट्टी या लॉकडाउन फिलहाल शहर में कोरोनावायरस की स्थिति देखते हुए काफी है। शनिवार का लॉकडाउन खत्म होने से व्यापारियों में बहुत उत्साह बना हुआ है।