प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया अभिनंदन

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा गाजियाबाद द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन विजय नगर कैप्टन गैस एजेंसी ई ब्लॉक पार्क में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक गोपाल कश्यप द्वारा कार्यक्रम कराया गया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप पूर्व सांसद का स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला पटका शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। विजय नगर की जनता द्वारा प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का अभिनंदन किया गया। क्षेत्र में प्रथम बार प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा बनने के बाद विजय नगर में प्रताप विहार में जगह-जगह फूल मालाओं से नरेंद्र कश्यप का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सभी देव तुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे यह सम्मान दिया गया है, उससे मैं आप सभी का सदैव ऋणी रहूंगा। उन्होंने कहा कि आगे आने वाला समय भी बहुत उत्तम है। सन 2022 में आगामी चुनाव में ओबीसी पिछड़ा मोर्चा अपना जमीनी स्तर पर कार्य कर पार्टी की नीतियां और सरकार द्वारा उपलब्धियां जनता को जागरूक कर और सन 2022 में पहले से भी ज्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाकर विधान सभा में भेजने का काम करेगा। इस मौके पर बब्बल यादव, रॉबिन सागवान, सौरभ जायसवाल, अनीता कश्यप, चमन सेन, रतन पटेल, महेंद्र कपूर, धर्मपाल, राधेश्याम त्यागी, विपिन शर्मा, संतराम यादव, पार्षद बृज भूषण चौधरी, गजेंद्र ठाकुर, अजय कुमार, विजय कुमार, प्रदीप जादौन, पवन शर्मा, थान सिंह कश्यप, ओम प्रकाश कश्यप, सुनील कश्यप, वीर सिंह प्रजापति, छत्रपाल सेन, सुधीर शर्मा, गोपाल गौतम, पार्षद कृपाल सिंह, ललित कश्यप, बृजभूषण सिंह, नवीन गौतम, अशोक बजरंगी, दीपक नागर आदि मौजूद रहे।