साइट फॉर में सड़क निर्माण कार्य का पार्षद ने किया उद्घाटन कहा खामियां मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
गाजियाबाद। साइट फॉर औद्योगिक क्षेत्र गोल्डन प्रोटीन कंपाउंड में मंगलवार को सड़क निर्माण कार्य का क्षेत्रीय पार्षद हिमांशु चौधरी एवं एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजीत तोमर ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर शुभांरभ किया। वार्ड-40 पार्षद हिमांशु चौधरी ने उद्घाटन के दौरान ठेकेदार को निर्देश दिया कि कार्य में किसी प्रकार से भी कमी नहीं होनी चाहिए। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। सामाग्री में खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
अजीत तोमर ने कहा कि कार्य में लापरवाही या किसी प्रकार की कमजोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क निर्माण में अच्छी क्वालिटी की सामग्री लगाई जाए। जिससे फैक्ट्री मालिकों को कोई परेशानी ना हो और सड़क ज्यादा से ज्यादा दिनों तक चले। कार्य में गुणवत्ता का भरोसा दिलाते हुए जूनियर इंजीनियर गणेशी लाल ने सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान इंडस्ट्री एसोसिएशन के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, अध्यक्ष दिनेश कुमार मित्तल, उपाध्यक्ष हनुमान लखोटिया, कार्यकारिणी सदस्य विमल मुंद्रा, मनोज कुमार गुप्ता, एसके जैन, सत्यभान शर्मा, कार्यालय सचिव चरणजीत सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहेे।















